
इटली की पीसा की मीनार अपने तिरछेपन के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। ताज्जुब की बात यह है कि इतना झुके होने के बावजूद यह आज तक गिरी नहीं है।जब भी कोई इस मीनार को देखता होगा उसके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि आखिर क्यों ये मीनार झुकी हुई है और झुकी होने के बाद भी आजतक कभी गिरी कैसे नहीं? आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
पीसा की मीनार के झुकने की कहानी इसके निर्माण के साथ ही शुरू हो गई थी। साल 1173 में जब इसका निर्माण शुरू हुआ तो इंजीनियरों ने इसकी नींव केवल 3 मीटर गहरी रखी थी। सबसे बड़ी समस्या वहां की मिट्टी थी। वह जगह नदी के किनारे होने के कारण बहुत मुलायम और रेतीली थी। जैसे ही मीनार की तीसरी मंजिल का काम पूरा हुआ, मिट्टी ने इसका भारी वजन सहना बंद कर दिया और मीनार एक तरफ धंसने लगी।

हैरानी की बात यह है कि मीनार के निर्माण के दौरान कई युद्ध हुए जिसकी वजह से इसका काम लगभग 100 सालों तक रुका रहा। यह 'ब्रेक' मीनार के लिए वरदान साबित हुआ। इस लंबे समय के दौरान, मीनार के नीचे की मिट्टी दबकर सख्त हो गई और उसे मीनार के वजन को संभालने की ताकत मिल गई। अगर इसका निर्माण बिना रुके लगातार किया जाता तो यह मीनार निश्चित रूप से उसी समय गिर जाती।
मीनार का डिजाइन और इसका वजन इस तरह संतुलित है कि इसके गुरुत्वाकर्षण का केंद्र इसकी नींव के आधार के भीतर ही रहता है। जब तक यह केंद्र आधार से बाहर नहीं जाता, मीनार नहीं गिरेगी। इसे तकनीक भाषा में 'डायनेमिक सॉइल-स्ट्रक्चर इंटरेक्शन' कहते हैं। मीनार जिस मुलायम मिट्टी की वजह से झुकी थी वही मिट्टी भूकंप के दौरान कंपन को सोख लेती है जिससे मीनार को ज्यादा नुकसान नहीं होता।

पिछले कुछ दशकों में इंजीनियरों ने मीनार को गिरने से बचाने के लिए बहुत काम किया है। 1990 के दशक में इसके नीचे से कुछ मात्रा में मिट्टी निकाली गई और इसके आधार को मजबूत किया गया। इन कोशिशों से मीनार का झुकना थोड़ा कम हुआ है और विशेषज्ञों का मानना है कि अब यह अगले 200 से 300 सालों तक पूरी तरह सुरक्षित है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।