Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:12 AM IST
herzindagi
who is bengaluru construction sites mystery woman photo women

नजर बट्टू की जगह बेंगलुरु की कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 'घूरती' हुई इस महिला की फोटो हो रही है वायरल, जानें कौन है?

क्या अब नजर बट्टू की जगह इस महिला की फोटो लगाई जाएगी? अगर आप इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं, तो आप इन कंस्ट्रक्शन साइट्स की वायरल हो रही फोटो को देख सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 13:22 IST

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, आप इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकतीं। जैसे आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कंस्ट्रक्शन साइट्स की इस फोटो को देख लें। जहां लोग घरों के बाहर बुरी नजर से बचाने के लिए नजर बट्टू टांगते हैं, जो कि एक राक्षस की शक्ल का मुखौटा होता है। उसकी जगह अब लोग इस महिला की तस्वीर टांग रहे हैं। महिला फोटो में घूरती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर कंस्ट्रक्शन साइट्स पर टंगी इस फोटो के बारे में अब लोग सर्च करने लगे हैं। इतना ही नहीं लोगों के इसपर अलग-अलग रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फोटो में नजर आ रही महिला के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यह फोटो की कितनी पुरानी है और अचानक से क्यों ट्रेंड में आने लगी है, इसके बारे में भी आप पढ़ पाएंगी।

कंस्ट्रक्शन साइट्स पर लगी है महिला की फोटो

हैरानी वाली बात यह है कि कंस्ट्रक्शन साइट्स पर छोटी नहीं, बल्कि बड़े आकार की तस्वीर टंगी हुई है। साड़ी पहने, बड़ी-बड़ी आंखों से घूरती हुई महिला की यह सेल्फी फोटो है। वायरल फोटो होने के बाद दावा किया जा रहा है कि यह अंडर-कंस्ट्रक्शन साइट्स कर्नाटक में है।

एक्स पर सबसे पहले किसी यूजर द्वारा एक फोटो शेयर की गई थी, यूजर ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने यह फोटो कर्नाटक में कई जगह देखी और उसके बाद मैंने इसके बारे में सर्च करने की भी कोशिश की। हालांकि, मुझे गूगल पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

 

फोटो वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स ने लिखा कि यह केवल कर्नाटक तक सीमित नहीं है। आस-पास के शहरों में भी लोग इस फोटो को नजर से बचने के लिए लगा रहे हैं।

कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में मजाकिया अंदाज में कहा कि यह फोटो CCTV से कम नहीं है। चोरी से बचने के लिए अपने घरों पर कैमरे लगाते हैं, लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

अब यह फोटो मीम्स का हिस्सा बन गई है और लोग अलग-अलग पोस्ट के साथ इस फोटो को डालकर फनी वीडियो-फोटो बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Viral Videos: छोटे बच्चों के ये वायरल वीडियो देखें, हंसते-हंसते हो जाएंगी लोटपोट

कौन है कंस्ट्रक्शन साइट्स पर लगी फोटो वाली महिला?

एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि उसने महिला के बारे में AI से पता लगाने की कोशिश की। सर्च करने में महिला का नाम निहारिका राव आया है। यह कितना सच है, इस पर पक्का दावा नहीं किया जा सकता। AI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार साल 2023 में एक वीडियो क्लिप में वह इस तरह के एक्सप्रेशन दे रही थी।

इसे भी पढ़ेंः किसी चमत्कार से कम नहीं हैं ये वायरल वीडियोज, आप भी देखें

who is bengaluru construction sites mystery woman photo womenS

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- X.COM

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।