हवाई जहाज में यात्रा कर रहे हैं, तो उसके नियमों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। बस, कार और रेलवे से ज्यादा सख्त फ्लाइट के नियम होते हैं, जिसे पालन न करने पर आपको जुर्माना भरने के साथ-साथ जेल भी जाना पड़ सकता है। फ्लाइट में चढ़ने से पहले एंट्री से लेकर चेक-इन तक आपको कई तरह के जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इन जांच प्रक्रिया के दौरान यदि आप किसी भी तरह से फ्लाइट के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं, तो यह आपके लिए भारी नुकसानदायक हो सकता है।
फ्लाइट में चढ़ने से पहले आपके शरीर से लेकर आपके लगेज तक, आपके साथ मौजूद सभी चीजों की जांच होती है, साथ ही फ्लाइट सर्विस में आप प्लेन में चढ़ने से पहले अपने साथ क्या रख सकते हैं, क्या नहीं इसकी भी सूची होती है। यदि आप उस लिस्ट में न ले जाने वाली चीजों को भी साथ रखते हैं, तो आपके उस सामान को जांच के दौरान निकाल दिया जाएगा, साथ ही यदि कोई चीज खतरनाक है, जिससे किसी के जान को खतरा है, तो आपको उस वक्त तुरंत हिरासत में भी लिया जा सकता है और साथ ही जुर्माना भी भरना पड़ेगा। ये तो रही चीजों की बात लेकिन क्या आप जानते हैं, कि एक ऐसा फल भी है, जिसे आप फ्लाइट के सफर के दौरान साथ नहीं ले जा सकते हैं। चलिए जान लेते हैं इसके बारे में...
फल का नाम सुनकर आपको बहुत अजीब लगेगा कि ये तो बहुत साधारण है, लेकिन इस फल को साथ में क्यों नहीं ले जा सकते हैं। इस फल के बारे में जानने की आपकी जिज्ञासा बढ़ गई होगी, तो आपको बता दें कि ये कोई और फल नहीं बल्कि ये हैं मंदिरों में चढ़ने वाला नारियल है। नारियल एक ऐसा फल है, जिसे यात्री अपने साथ प्लेन में नहीं ले जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: चीटियां लगने से खराब हो रहा है चावल तो इन असरदार तरीकों से पाएं निजात
किचन में चटनी, मिठाई और डिश बनाने समेत पूजा घर में प्रसाद समेत कई सारी चीजों के लिए नारियल का उपयोग किया जाता है। नारियल का उपयोग हिंदू धर्म में सभी तरह के पूजा, अनुष्ठान और मांगलिक कार्यों में विशेष रूप से होता ही है। लेकिन हवाई जहाज में इस फल को ले जाने पर क्यों मनाही है।
नारियल के ज्वलनशील होने के कारण फ्लाइट में नारियल ले जाने पर सख्त मनाही होती है। बता दें कि नारियलमें कभी भी आग लग सकती है, इसलिए फ्लाइट में नारियल ले जाना सख्त मना है। सूखे नारियल में तेल की मात्रा अधिक होती है, जो आग लगने पर उसे भड़काने में सहायक है। इसके अलावा आप साबुत नारियल भी साथ नहीं ले जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बारिश में कुरकुरे और चटपटे पकोड़े खाने हैं, तो दिल्ली-एनसीआर की ये जगहें हैं बेस्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।