
फ्लाइट में सफर के दौरान आपको ऐसी कई चीजें सुनने और देखने को मिलती होंगी, जिसपर आपका ध्यान जाता होगा, लेकिन इसका यूज नहीं समझ पाते हैं। प्लेन में जितनी भी चीजें आप देखती हैं, इन सभी को किसी न किसी वजह से लगाया जाता है। उदाहरण के लिए जब आप सीट पर बैठती हैं, तो आपने भी कभी न कभी सोचा होगा कि सीट के ऊपर लगे छोटे-छोटे बटन, खिड़की के पास बना छाट सा डिजाइन या एंट्री के समय लाल पट्टी क्यों लगाई गई है। पहली नजर में ये भले ही आपको सामान्य लग सकता है, लेकिन असल में हर एक चीज का खास मकसद होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फ्लाइट में आने वाली ‘डिंग’ की आवाज के बारे में बताएंगे। इस आवाज का क्या अर्थ है और क्यों बजती रहती है, इसके बारे में आप विस्तार से पढ़ पाएंगे।
जब आप प्लेन में होते हैं, तो इसकी आवाज अलग-अलग तरह से सुनाती देती है। कभी यह आवाज आपको बार-बार सुनाई देती है और कभी आवाज के बाद पायलट भी बोलते हुए सुनाई देती है। इतना नहीं, इसकी आवाज अलग-अलग तरह से भी आती है, कभी एक साथ 2 बार सुनने को मिलेगी, तो भी केवल एक बार बजकर रुक जाएगी।
इसे भी पढ़ें- फ्लाइट में किन सीटों पर नहीं देना होगा अब Extra Charge? टिकट बुक करने जा रही हैं तो डिटेल में समझे पूरा नियम
यह एक तरह से साइन होता है जो यात्रियों और केबिन क्रू के लिए होता है। इस तरह की आवाज से आप समझ पाते हैं कि फ्लाइट टेकऑफ होने वाली है या कोई घोषणा करने जा रहा है। कॉकपिट और केबिन क्रू के बीच इस तरह से कम्युनिकेशन किया जाता है, जिससे वह यात्रियों के लिए काम करते हैं। इस आवाज का अर्थ कोई खराबी नहीं है, बल्कि केबिन क्रू, यानी किसी फ्लाइट अटेंडेंट्स को कोई काम देने या मदद के लिए होती है। इससे पायलट कई तरह के अपडेट देते हैं, जो यात्रियों को समझ नहीं आते, लेकिन फ्लाइट अटेंडेंट्स समझ जाते हैं। इस आवाज का अर्थ यात्रियों को डराना या अलर्ट करना नहीं होता।

इसे भी पढ़ें- फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर कितना मिलता है रिफंड, जानें क्या है नियम
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।