भारत या विदेशों में खाना पकाने के लिए अब इंडक्शन स्टोव का इस्तेमाल किया जाने लगा है। भारत में भी अब बहुत से घरों में तकरीबन इंडक्शन का ही इस्तेमाल होता है क्योंकि इसमें खाना पकाना बहुत आसान है और इंडक्शन में खाना पकाने या बनाने से समय की भी काफी बचत होती है। साथ ही, इसका इस्तेमाल करना बहुत भी सुरक्षित है क्योंकि आपने देखना या सुना होगा कि इंडक्शन गर्म नहीं होता लेकिन अगर आप उसपर बर्तन रखते हैं, तो वह बर्तन गर्म हो जाते हैं। क्योंकि इसके बर्तन सामान्य बर्तन से अलग होते हैं। जी हां, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इंडक्शन स्टोव क्या है? वह कैसे और किन बर्तनों पर काम करता है।
एक समय था जब घरों में हीटर, चूल्हा, एलपीजी गैस, मिट्टी का चूल्हा आदि इस्तेमाल किया जाता था लेकिन समय के साथ कई तकनीकी बदलाव हुए हैं और अब कई आधुनिक डिज़ाइन की इलेक्ट्रॉनिक चीजों के द्वारा खाना बनाना और पकाना आसान हो गया है। अब बहुत-से घरों में इंडक्शन या गैस का उपयोग किया जाने लगा है क्योंकि इसका उपयोग करना सरल और सुविधापूर्ण हैं।
साथ ही, इंडक्शन एक ऐसा इलेक्ट्रिक हीटिंग स्टोव या इलेक्ट्रिक स्टोव है, जो खाना पकाने के लिए केवल बर्तन को गर्म करता है। यह दिखने में एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू की तरह होता है और बिजली से चलता है। इस चूल्हे की सबसे खास बात यह है कि इसमें अन्य चीजों के मुकाबले खाना 50% तेजी से पक जाता है लेकिन यह गर्म नहीं होता। यानी इसमें आग का कोई काम नहीं होता है, इसलिए इंडक्शन उपयोग करना पूर्ण तरीके से उपयुक्त है।
इस कुकर को इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी एलपीजी गैस, लकड़ी, केरोसिन आदि की जरूरत नहीं होती है बल्कि यह ऊर्जा यानि बिजली से संपर्क में आने के बाद ही काम करता है। वह भी सामान्य बर्तनों पर नहीं बल्कि, इसके बर्तन अलग होते हैं। तो चलिए जानते हैें....
इंडक्शन स्टोव हर प्रकार के बर्तन पर काम नहीं करता है। यह सिर्फ ऐसे बर्तनों पर काम करेगा, जो बर्तन आयरन या आयरन बेस्ड होते हैं। साथ ही, यह कुछ स्टेनलेस बर्तन पर भी काम कर सकता है क्योंकि उसमें थोड़ी आयरन की मात्रा होती है। आजकल मार्केट में इंडक्शन स्टोव के अलग बर्तन आसानी से मिल जाते हैं, आप यह आसानी से खरीद सकते हैं।
इंडक्शन के बर्तन अलग होते हैं क्योंकि इसके अंदर एक तरह की कॉपर कॉइल होती हैं, जब हम इंडक्शन स्टोव का इस्तेमालकरते हैं, तो धारा बहते हुए क्वाइल में पहुंचती है क्योंकि कॉपर की कॉइल एक चुंबकीय प्रभाव उत्पन्न करती हैं। इसके संपर्क में आने के बाद बर्तन और उसके अंदर रखा खाद्य-सामग्री गर्म हो जाता है। इसलिए यह एक चुंबकीय युक्त बर्तन पर ही काम करता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-घर के बर्तनों से जुड़े ये 5 हैक्स हमेशा आयेंगे आपके काम
इन बर्तनों के अलावा आप इंडक्शन कुकवेयर जैसे- कच्चा लोहा या चुंबकीय स्टेनलेस स्टील, नॉन स्टिक पैन आदि का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा, कास्ट आयरन कुकवेयर भी इंडक्शन पर काम करता है, जैसे ले क्रेयूसेट सिग्नेचर कास्ट आयरन और स्टब एनामेल कास्ट आयरन आदि। अगर आप इसे खरीदने की सोच रही हैं, तो आपको इंडक्शन स्टोव पर इस्तेमाल होने वाले इसके बर्तन भी अलग से खरीदने होंगे।
इंडक्शन स्टोव पर एल्युमिनियम, ग्लास और कॉपर पैन आदि के बर्तन काम नहीं करते हैं, क्योंकि वे नीचे की ओर से चुंबकीय सामग्री की परत के साथ नहीं बने होते हैं। आप इंडक्शन कुकर व बर्तन भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-एल्युमीनियम के बर्तनों में नहीं पकानी चाहिए ये 5 चीज़ें
आप इंडक्शन स्टोव का इस्तेमाल करते समय इन चीजों का ध्यान रखें। यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Google)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।