Fri Mar 27, 2026 | Updated 01:38 AM IST HZ Awards 2026
image

Induction vs Infrared: खरीदने से पहले जान लें किस पर चलेंगे आपके पुराने बर्तन और किस पर नहीं?

आजकल भारत में LPG Gas की काफी ज्‍यादा क‍िल्‍लत देखने को म‍िल रही है। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और उसकी दिक्कत की वजह से लोग नए ऑप्शन तलाश रहे हैं। ऐसे में इंफ्रारेड कुकटॉप इन द‍िनों तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसकी खास बात तो ये है क‍ि इंडक्‍शन की तरह इसमें नए बर्तन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है।
Editorial
Updated:- 2026-03-26, 15:37 IST

इन द‍िनों भारत में LPG गैस स‍िलेंडर की भारी क‍िल्‍लत देखने को म‍िल रही है। नोएडा में कुछ जगहों पर तो 400 तो कहीं पर 600 रुपये क‍िलो में गैस भरी जा रही है। ऐसे में लोगों ने इंडक्‍शन का इस्‍तेमाल बढ़ा द‍िया है। हालांक‍ि, इसके साथ द‍िक्‍कत ये होती है क‍ि इंडक्‍शन का इस्‍तेमाल करने के ल‍िए अलग बर्तनों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इन द‍िनों लोगों में इन्फ्रारेड कुकटॉप खरीदने का क्रेज ज्‍यादा बढ़ गया है।

ऐसे में अगर आप भी इन्फ्रारेड कुकटॉप खरीदने का सोच रही हैं, लेक‍िन कन्‍फ्यूज हैं क‍ि कौन सा बर्तन इस पर यूज कर सकते हैं, तो हम आपकी सारी दुव‍िधा दूर करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

what is infrared cooktop (2)

क्‍या होता है इंफ्रारेड कुकटॉप?

सबसे पहले तो ये जान लें क‍ि इंफ्रारेड कुकटॉप होता क्‍या है? आपको बता दें क‍ि ये एक इलेक्ट्रिक डिवाइस है जो बिजली से चलता है। इसमें गैस की तरह आग नहीं जलती, बल्कि इसका बेस पूरी तरह से गर्म हो जाता है। यही गर्मी बर्तन तक पहुंच जाती है। ऐसे में जब बर्तन गर्म होता है तो खाना धीरे-धीरे पकना शुरू हो जाता है। इसके आंच को आप हाई और लो भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- LPG Cylinder नहीं म‍िलने पर आप भी इंडक्‍शन पर बना रही हैं खाना, तो भूल से भी न करें ये गलत‍ियां

क‍िस तरह के बर्तन कर सकती हैं यूज?

आपको बता दें क‍ि इसके ल‍िए आपको कोई नए बर्तन खरीदने की जरूरत नहीं हौ। इंफ्रारेड कुकटॉप की यही सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आप पुराने बर्तनों का ही इस्‍तेमाल कर सकती हैं। जैसे-

  • एल्युमिनियम के बर्तन
  • स्टील के बर्तन
  • लोहे के बर्तन
  • तांबे के बर्तन

इस पर उन सारे बर्तनों को आप इस्‍तेमाल कर सकती हैं ज‍िसका इस्‍तेमाल आप गैस चूल्‍हे पर करती आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- गैस खत्म हो गया और बाहर 400 रुपये किलो मिल रहा है? पीजी-फ्लैट में रहने वालों के लिए ये रहे 'जुगाड़ू' कुकिंग हैक्स

ये इंडक्शन से कैसे अलग है?

कई लोग इंडक्शन का इस्‍तेमाल करते हैं, लेक‍िन इसके ल‍िए आपको अलग बर्तन लेना पड़ता है। इंडक्शन में सिर्फ वही बर्तन चलते हैं जिनका बेस मैग्नेटिक होता है, लेकिन इंफ्रारेड कुकटॉप में ऐसा कोई झंझट नहीं है। इसमें लगभग सभी तर‍ह के बर्तन यूज क‍िए जा सकते हैं।

what is infrared cooktop (1)

यह भी पढ़ें- Roti Making Tips On Induction: इंडक्शन पर भी बनेगी फूली-फूली और नरम रोटि‍यां, बस अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक

इंफ्रारेड कुकटॉप के फायदे भी जानें

  • गैस की जरूरत नहीं पड़ती है
  • बिजली से आसानी से चल जाता है
  • हीट कंट्रोल करना आसान होता है
  • खाना बराबर तरीके से कुक है
  • इस्तेमाल करना भी सेफ है

हालांक‍ि, ये आपका ब‍िजली का ब‍िल थोड़ा बढ़ा सकता है। क्योंकि इसमें बेस पहले गर्म होती है और फिर ठंडी भी धीरे-धीरे होती है। इसलिए बिजली का खर्च थोड़ा बढ़ सकता है।

तो अगर आप भी कोई ऐसा ऑप्‍शन ढूंढ रही हैं ज‍िसके ल‍िए आपको अलग से बर्तन लेने की जरूरत न पड़े तो इंफ्रारेड कुकटॉप एक अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक इंडक्शन खरीदने की कर रही हैं तैयारी? पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना होगा पछतावा

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
Induction और Infrared कुकटाॅप में से ज्‍यादा बेहतर काैन सा है?
दोनों ही इलेक्‍ट्रॉन‍िक ड‍िवाइस हैं। बस इंफ्रारेड कुकटॉप में आपको अलग से बर्तन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।