herzindagi
how to make dahi bread upma

घर पर झटपट बनाएं दही ब्रेड उपमा

अगर आपको दही पसंद है तो दही ब्रेड उपमा की ये रेसिपी आपके लिए परफेक्ट टी टाइम स्नैक बन सकती है। 
Editorial
Updated:- 2021-09-12, 09:00 IST

आपने इन दिनों कई रेसिपीज ट्राई की होंगी और हो सकता है कि अभी भी आपको नाश्ते के लिए कोई परफेक्ट रेसिपी ढूंढने में मुश्किल होती हो। वैसे तो ब्रेड उपमा या ब्रेड पोहा बहुत ही कॉमन रेसिपी है, लेकिन क्या आपने कभी इसे दही के साथ ट्राई किया है? जी हां, दही ब्रेड उपमा स्वादिष्ट भी होता है और साथ ही साथ दही प्रोबायोटिक होने के कारण ये पेट के लिए भी हल्का होता है। अगर आपको इसे बनाने की ट्रिक नहीं पता है तो चलिए हम आपको बताते हैं।

बनाने का तरीका-

  • यहां हम दही को पकाने भी वाले हैं इसलिए इसके साथ भी हमें वैसी ही ट्रिक अपनानी होगी जैसी हम कढ़ी बनाते समय करते हैं। दही को बहुत अच्छे से फेंटना बहुत जरूरी है। आप चाहें तो इसे एक बार ब्लेंडर में भी चला सकते हैं।
  • आपको ब्रेड भी अच्छे से ग्राइंड कर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप उसे ठीक से ग्राइंड नहीं करेंगे तो उसमें वो उपमा वाला टेक्सचर नहीं आएगा जो आपको चाहिए।
  • ब्रेड को ग्राइंड करने और दही को फेंटने के बाद आप एक कढ़ाई में तेल गर्म करें इसके बाद उसमें सरसों के बीज, करी पत्ते, हरी मिर्च, अदरक और प्याज डालकर फ्राई करें।
  • अगर आप इसमें मूंगफली डालना चाहते हैं तो पहले से ही मूंगफली को रोस्ट करें और फिर इस स्टेज पर उसे डालें।
  • अब सिर्फ हल्दी पाउडर इस स्टेज पर आपको डालना है और फिर भूनना है। इसमें हम नमक या गरम मसाला पहले नहीं डालेंगे क्योंकि ऐसा करने से दही के फटने की गुंजाइश होगी।
  • इस स्टेज पर आपको ब्रेड डालकर 20 सेकंड तक भूनना है और उसके बाद इसमें दही मिला देना है।
  • इसे 2-3 मिनट तक पकने दें और उसके बाद इसमें थोड़ी सी शक्कर डालें और गरम मसाला आदि मिलाएं। आप इसके बाद इसमें अनारदाने और धनिया पत्ते मिलाएं। ध्यान रहे कि आपको नमक सबसे आखिर में डालना है।
  • अब आप चाहें तो इसमें नींबू का रस मिलाकर इस स्वादिष्ट उपमा को सर्व कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- आलू के ये फूड हैक्स क्या जानते हैं आप?

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

दही ब्रेड उपमा Recipe Card

अगर आपको ब्रेड से कोई रेसिपी बनानी है जो 15 मिनट में तैयार हो जाए तो ये रेसिपी बेस्ट होगी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Breakfast
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 8 ब्रेड स्लाइस
  • 1 कप दही
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 कटा हुआ प्याज
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 7-8 करी पत्ता
  • 1 छोटा चम्मच चॉप की हुई अदरक
  • 1 चॉप की हुई हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच रोस्टेड मूंगफली दाने
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच शक्कर
  • 1 चम्मच अनारदाना

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले ब्रेड को ग्राइंड कर लें।

  2. Step 2:

    अब दही के अच्छे से फेंट लें।

  3. Step 3:

    एक कढ़ाई में तड़के का सारा सामान तैयार करें और रोस्टेड मूंगफली के साथ सारी सब्जियों को भूनें।

  4. Step 4:

    अब हल्दी पाउडर डालकर 30 सेकंड भूनें। इसी स्टेज पर आप थोड़ी सी शक्कर डाल सकते हैं।

  5. Step 5:

    अब ब्रेड और दही डालें। यहां नमक ना डालें।

  6. Step 6:

    अब इसे भुन जाने दें और बचे हुए मसाले और नमक डालें।

  7. Step 7:

    ऊपर से धनिया पत्ते और अनार दाने से गार्निश करें और बहुत ही स्वादिष्ट खट्टे-मीठे उपमा का आनंद लें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।