Visa Free Countries for Couples:यदि आप और आपका पार्टनर रोमांटिक गेटअवे या हनीमून पर देश के बाहर जाने की सोच रहे हैं। लेकिन कागजी काम और वीजा की दिक्कतों को देखते हुए आप इस प्लान को कैसिंल कर रहे हैं, तो बता दें कि अगर आपके पास केवल पासपोर्ट है तो आप दुनिया के कई देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं। ये देश ऐसे हैं, जहां भारतीय नागरिक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं या फिर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। ये देश न केवल खूबसूरत और रोमांटिक हैं, बल्कि कपल्स के लिए खास एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं। अगर आप भी बिना वीजा यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो इस लेख में आज हम आपको उन देशों के बारे में बताने में जा रहे हैं।
बता दें कि अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है, तो आप 57 देशों में वीजा-फ्री एंट्री कर सकते हैं। हां, सही सुना आपने! हेनली पासपोर्ट पावर इंडेक्स के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट 122वें स्थान पर है और इसके माध्यम से भारतीय नागरिक 57 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। नीचे देखिए किन देशों की कर सकते बिना वीजा यात्रा-
बारबाडोस ,भूटान ,बोलीविया ,ब्रिटिश वर्जिन आइसलैण्ड्स ,बुस्र्न्दी ,कंबोडिया ,केप वर्डे द्वीप समूह ,कोमोरो द्वीप ,कुक आइलैंड्स ,जिबूटी ,डोमिनिका ,इथियोपिया ,फिजी ,ग्रेनेडा ,गिनी-बिसाऊ ,हैती ,इंडोनेशिया ,ईरान ,जमैका ,जॉर्डन ,कजाखस्तान ,केन्या ,किरिबाती ,लाओस ,मकाओ (एसएआर चीन) ,मेडागास्कर , मलेशिया , मालदीव ,मार्शल द्वीपसमूह ,मॉरिटानिया ,मॉरीशस ,माइक्रोनेशिया ,मोंटेसेराट ,मोजाम्बिक ,म्यांमार , नेपाल , नियू , पलाऊ द्वीप समूह , कतर , रवांडा , समोआ , सेनेगल , सेशल्स , सेरा लिओन , सोमालिया , श्रीलंका , सेंट किट्स और नेविस , सेंट लूसिया , सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस , तंजानिया , थाईलैंड , तिमोर-लेस्ते , त्रिनिदाद और टोबैगो , तुवालू , वानुअतु , जिम्बाब्वे।
इसे भी पढ़ें- Visa Free Travel: 35 देशों को इस कंट्री में मिलेगी फ्री वीजा एंट्री, ट्रैवल करने से पहले जान लें वजह
वीजा: 28 दिन तक वीजा ऑन अराइवल
खासियत: म्यांमार एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध देश है, जहाँ भारतीय कपल्स को खूबसूरत मंदिर और ऐतिहासिक स्थलों की सैर का अनुभव होगा।
इसे भी पढ़ें- भारतीय पासपोर्ट के अलग-अलग रंगों में से कौन सा है सबसे ज्यादा शक्तिशाली, जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।