दिल्ली-एनसीआर के आसपास रहने वाले लोगों के लिए ऋषिकेश ट्रिप प्लान करना आसान होता है। क्योंकि, यह उनके शहर से पास भी पड़ता है और खूबसूरत भी है। ऋषिकेश में लोग कम समय में सस्ते में ट्रिप प्लान कर लेते हैं। लेकिन हर-बार उन्हें ऋषिकेश जाने के बाद किसी नई लोकेशन पर घूमने का मन करता है। इसलिए उन्हें समझ नहीं आता कि कहां घूमने जाएं। अगर आप भी ऋषिकेश घूमने जा रहे हैं, तो कुछ लोकेशन का सिलेक्शन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऋषिकेश में घूमने के लिए कुछ अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
जंपिन हाइट्स- ऋषिकेश में अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं, तो जंपिन हाइट्स घूमने जा सकते हैं। यहां आपको एक से एक एडवेंचर एक्टिविटी करने को मिल जाएगी। अगर आप घूमने निकले ही है, तो कुछ तूफानी करने का प्लान बना सकते हैं। यहां आपका 3 से 4 घंटा कब निकल जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा। ऋषिकेश के पास घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसो भी पढ़ें- Rishikesh To Badrinath: ऋषिकेश और बद्रीनाथ रूट में पड़ने वाली इन जगहों पर घूमना किसी स्वर्ग से कम नहीं
अगर कुछ अलग मार्केट में घूमना है, तो ऋषिकेश ऑर्गेनिक मार्केट जा सकते हैं। यहां आपको खेती से लेकर खाने-पीने की चीजों तक, हर तरह की दुकानें देखने को मिल जाएंगी। यह अनोखी मार्केट है, जहां लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। छोटी ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे लोगों को, शहर की छोटी-मोटी जगहों पर भी घूमने का प्लान बनाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- मसूरी में कम भीड़ वाली जगहें ढूंढ रहे हैं, तो यहां का नजारा देखने जा सकते हैं आप
चंद्रबदनी देवी का मंदिर पहाड़ी पर स्थित है। ऋषिकेश घूमने आए लोगों को यहां जाना अच्छा लगेगा। क्योंकि, यहां से आपको एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। यह उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 2 घंटे का समय लग जाएगा। माना जाता है कि यह मंदिर उस स्थान पर स्थित है जहां देवी सती का धड़ गिरा था। इसलिए इसे भारत के ऐतिहासिक मंदिरों में से एक माना जाता है।
इन जगहों के अलावा आप ऋषिकेश में ट्रेकिंग का अनुभव, ऋषिकेश व्यू पॉइंट, नीरगढ़ झरना, बीटल्स आश्रम और त्रिवेणी घाट जैसी जगहों पर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। 2 दिनों के ट्रिप के लिए ये जगहें बेस्ट हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।