herzindagi
where can we do ganpati visarjan in delh

Ganpati Visarjan in Delhi NCR: दिल्ली-NCR में कहां कर सकते हैं गणपति विसर्जन, जानें

Ganesh Visarjan Delhi mei Kaha Kare: गणपति विसर्जन 3 दिन, 5 दिन, 7 दिन और 10 दिनों में किया जाता है। लोग अपनी श्रद्धा और सेवा के अनुसार बप्पा का स्वागत करते हैं और पूरे विधि विधान से उनका विसर्जन करते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-09-05, 22:03 IST

गणेश उत्सव की शुरुआत इस बार 26 अगस्त को हुई है। कई परिवार ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार घर पर बप्पा की प्रतिमा स्थापित की है। ऐसे में उन्हें नहीं पता है कि दिल्ली में वह गणपित विसर्जन कहां कर सकते हैं। ऐसे लोग विसर्जन के लिए गूगल पर जगहें सर्च कर रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र की तरह दिल्ली में भी गणपति उत्साह पिछले कुछ सालों से दिल्ली में भी खास तौर पर देखने को मिल रहा है। अब दिल्ली में भी जगह-जगह छोटे-छोटे मंडप इस बार सजाए गए हैं। रंग-बिरंगे पंडालों में 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज सुनाई दे रही है। जिस तरह से लोग बप्पा के आगमन को उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं, उसी तरह गणेश उत्सव की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी विसर्जन भी है। जरूरी नहीं है कि बप्पा का विसर्जन केवल 10 दिनों में ही हो। कुछ लोग अपनी सुविधा और परंपराओं के अनुसार 3 दिन या 5 दिन में ही गणेश विसर्जन कर देते हैं। अगर आप भी अच्छी जगहें ढूंढ रही हैं, तो हम आपके लिए कुछ जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं। 

दिल्ली में गणेश विसर्जन कहां हो रहा है?

where can we go for ganpati visarjan in delhi

दिल्ली में बप्पा के विसर्जन के लिए तीन स्थलों को तय किया गया है। गणेश विसर्जन के लिए जाना है, जहां आपको भीड़ कम देखने को मिले, तो आप यहां जा सकते हैं। ध्यान रखें कि अनंत चतुर्दशी के दिन यहां भीड़ ज्यादा होगी। 

  • इनमें करोल बाग स्थित अजमल खान पार्क
  • कोतवाली क्षेत्र का गोपाल मालिक पार्क
  • सिविल लाइंस इलाके में विसर्जन स्थल

इसे भी पढ़ें- गणेश उत्सव में दिल्ली-NCR के इन मंदिरों का नजारा होता है सबसे सुंदर, बप्पा के दर्शन के लिए आप भी जाएं

  

दिल्ली में गणेश विसर्जन के लिए कहां जाएं

where can we go for ganpati visarjan in delhi

पिछले कुछ समय से कुछ बड़े पंडाल, विसर्जन के लिए भी व्यवस्था कर रहे हैं। वह पंडाल स्थल के आसपास ही टबों और गड्ढों में ही विसर्जन की सुविधा है। लेकिन फिर भी अगर आप विसर्जन का पूरा प्रोसेस फॉलो करना चाह रहे हैं, तो  शाहदरा जा सकते हैं। यहां हर साल बड़े से बड़ी मूर्ति विसर्जन के लिए लाई जाती है।

  • लोकेशन- M6PJ+9R8, उस्मानपुर, शाहदरा, दिल्ली

ध्यान रखें की प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में कई जगहों पर विसर्जन की अनुमति नहीं है। इसलिए अगर आप बप्पा के विसर्जन के लिए जा रहे हैं, तो पहले ही सभी जानकारियों को जान लें। 

इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में फेमस है भगवान के ये मंदिर, परिवार के साथ जाएं दर्शन करने

 

दिल्ली में यहां गणपति विसर्जन पर देना पड़ सकता है 50 हजार का जुर्माना

यमुना नदी में आप बप्पो क विसर्जन के लिए नहीं ले जा सकते।  हारों में आस्था और पर्यावरण दोनों का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है। पर्यावरण मंत्रालय भी बार-बार यमुना को बचाने के लिए निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसलिए, इस बार भी प्रशासन ने साफ कहा है कि आप यमुना में बप्पा के विसर्जन के लिए न जाएं। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) द्वारा कहा गया है कि अगर कोई भी ऐसा करते हुए पाया गया, तो उसे 50 हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या दिल्ली में यमुना नदी में गणेश विसर्जन कर सकते हैं?
नहीं, प्रशासन ने खास तौर पर कहा है कि अगर कोई भी ऐसा करता हुआ पाया गया, तो उसे लगभग 50 हजार का जुर्माना देना पड़ सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।