ग्रेवी को गाढ़ा और मलाईदार बनाने के लिए आमतौर पर हैवी क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। दाल मखनी, पनीर मखनी, मलाई मटर मशरूम, बटर चिकन, मलाई कोफ्ता, आदि जैसी रेसिपीज को बनाने के लिए अक्सर क्रीम का उपोयग होता है। यह एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जो खाने को स्वादिष्ट बनाता है।
अब क्रीम से ये डिशेज लजीज बनती हैं, लेकिन अगर क्रीम खत्म हो जाए, तो आप क्या करेंगे? ऐसे में आपका बटर चिकन स्वादिष्ट कैसे बनेगा? आइए आपको बताएं कि आप इसमें फ्रेश क्रीम के अलावा किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जानें।
दूध और मक्खन को मिलाकर कई डिशेज में फ्रेश क्रीम के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसका उपयोग बेकिंग, सॉस और सूप के लिए कर सकते हैं। इसके लिए 1/4 कप पिघले हुए मक्खन को 3/4 कप दूध के साथ मिलाकर 1 कप क्रीम बनाई जा सकती है।
दूध में मक्खन मिलाने से इसका फैट कॉन्टेंट बढ़ जाता है, जिससे यह हैवी क्रीम की तरह लगती है। यह विकल्प उन डिशेज के लिए अच्छा काम करता है जिनमें आपको क्रीमी टेक्सचर की आवश्यकता होती है।
इसे भी पढ़ें: हैवी, व्हिपिंग और लाइट क्रीम में क्या है अंतर?
क्रीम चीज की मलाईदार बनावट आपकी डिशेज को फ्लेवरफुल बनाने के लिए अच्छा विकल्प है। इसे आप नमकीन और मीठे दोनों तरह के व्यंजनों में उपयोग कर सकते हैं। इसे दूध और क्रीम से बनाया जाता है, जिसके कारण आपको एक रिच और स्मूथ कंसिस्टेंसी वाला इंग्रीडिएंट मिलता है। क्रीम चीज सॉस, सूप और कुछ बेक्ड गुड्स में क्रीमीनेस को बढ़ाने में विशेष रूप से प्रभावी है। आप सूप को अधिक क्रीमी और रिच टेक्सचर के लिए इसका उपयोग करें। इसके अलावा फ्रॉस्टिंग और चीजकेक में भी इसका उपयोग आसानी से किया जा सकता है।
इसके लिए 1 कप क्रीम को एक कप दूध के साथ मिलाकर बढ़िया क्रीम चीज तैयार की जा सकती है। ध्यान रखें कि क्रीम चीज कुछ व्यंजनों के स्वाद को बदल सकता है। इसमें खट्टा विशिष्ट स्वाद होता है, इसलिए डिशेज में उपयोग करते हुए खास ध्यान रखें।
छाछ एक फर्मेंटेड डेयरी उत्पाद है जो अपने टैंगीनेस के लिए जाना जाता है। पारंपरिक रूप से मक्खन में क्रीम को मथने के बाद छाछ मिलती है। यह दूध से थोड़ा गाढ़ा होता है लेकिन ताजी क्रीम जितना गाढ़ा नहीं होता। छाछ उन व्यंजनों में एक बेहतरीन विकल्प है जहां आपको टैंगीनेस की आवश्यकता है। यह ड्रेसिंग, मैरिनेड और कुछ बेक्ड गुड्स में विशेष रूप से अच्छा काम करता है। इसे कई लोग केक और मफिन की बनावट को बेहतर बनाने के लिए भी उपयोग करते हैं। इसकी एसिडिटी मैरिनेड में मीट को नरम बनाने में भी मदद कर सकती है और नमकीन व्यंजनों में संतुलित स्वाद में योगदान दे सकती है।
आप छाछ को बटर चिकन, दाल मखनी,मलाई कोफ्ता जैसी रेसिपीज में उपयोग नहीं किया जा सकता है। इसका खट्टापन आपके व्यंजन के स्वाद को प्रभावित कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: व्हिप्ड क्रीम हो जाती है पानी-पानी, तो ऐसे करें लंबे समय तक स्टोर
नारियल का दूध और मलाई भी क्रीम की जगह एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। इसकी बनावट मखमली होती है और एक अलग स्वाद होता है, जो इसे ताजी क्रीम का एक लोकप्रिय डेयरी-फ्री विकल्प बनाता है। नारियल क्रीम को विशेष रूप से शाकाहारी व्यंजनों में काफी इस्तेमाल किया जाता है।
नारियल की मलाई एक वर्सेटाइल इंग्रीडिएंट है और विभिन्न व्यंजनों में अच्छी तरह से काम करती है। यह करी, सूप और डेसर्ट के लिए आदर्श है, जहां इसकी समृद्ध बनावट और हल्का नारियल का स्वाद पकवान के फ्लेवर को भी बढ़ा सकता है। डेसर्ट में, नारियल क्रीम का उपयोग मूस, आइसक्रीम और व्हिप्ड टॉपिंग बनाने के लिए किया जा सकता है। यह मलाईदार सॉस और सूप के लिए भी एक बढ़िया विकल्प है। नारियल क्रीम अगर बहुत गाढ़ी है, तो आप सही स्थिरता पाने के लिए थोड़ा नारियल के दूध या पानी से इसे पतला कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त खट्टी क्रीम को भी विकल्प के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। कुछ लोग क्रीमी टेक्सचर पाने के लिए कॉर्नस्टार्च और दूध का उपयोग भी करते हैं।
आप क्रीम की जगह यदि किसी अन्य इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल करते हैं, तो आप अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।