फल को आमतौर पर या तो खाया जाता है या उसका जूस पिया जाता है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि कोई ऐसा फल भी हो सकता है जिसे खाने, पीने के बाद जलाकर राख के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है? अगर नहीं, तो यह जानकारी आपको हैरान कर सकती है। आज हम आपको इस नायाब फल के बारे में बता रहे हैं, जिसेनारियल या कोकोनट के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर नारियल को खाया और पिया जाता है।
मगर बहुत कम लोग ऐसे हैं जो यह जानते हैं कि इसका इस्तेमाल राख के तौर पर किया जा सकता है। पुराने जमाने में दादी-नानी की पोटली में नारियल की राख का भी खास स्थान हुआ करता था... चाहे वो दांत साफ करने हों, बालों का झड़ना रोकना हो या फिर त्वचा की देखभाल करनी हो। तो चलिए, जानते हैं कैसे इस फल को जलाकर बनने वाली राख भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
नारियल दुनिया का इकलौता फल है
दुनिया भर में ऐसा कोई दूसरा फल नहीं है जो तीन तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप नारियल का पानी पीकर मलाई खा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-वर्ल्ड कोकोनट डे को सेलिब्रेट करने के लिए बनाएं यह टेस्टी-टेस्टी नारियल की ड्रिंक्स
इसके बाद, इसके छिलके को जलाकर राख को कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि इसकी राख हर किसी को पसंद आ जाए, इसलिए पहले थोड़ा इस्तेमाल करके देख लें।
कैसे जलाएं नारियल?
- सबसे पहले सूखे नारियल का खोल या छिलका लें। आप कोई भी नारियल का छिलका लेकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके बाद, नारियल के छिलके को धूप में सुखाकर तब तक रखें, जब तक इसमें से पानी का असर न खत्म हो जाए।
- सुखाने के बाद आप इसे किसी साफ जगह पर रखें, फिर हल्की आंच पर इसके छिलके को जलाएं।
- जलने के बाद जब वह राख में बदल जाए, तो ठंडा होने पर उसे इकट्ठा करें। फिर राख को कांच या मिट्टी के जार में स्टोर करें।
किचन में राख का कैसे करें इस्तेमाल?
- आप नारियल की राख का इस्तेमाल बर्तनों को साफ करने के लिए किया जा सकता है। इससे स्टील, कांसे या तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए कर सकती हैं।
- अगर आपका चूल्हा गंदा है, तो राख का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी मदद से तेल, मसाले या चूल्हे की गंदगी को आसानी से साफ किया जा सकता है।
- राख और ब्रश की मदद से सिंक को भी आसानी से साफ किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया सिंक से गंदगी तुरंत हटाने का काम करेंगे।
- अगर आपके फ्रिज या किचन से गंदगी की बदबू आ रही हैं, तो इसके लिए भी नारियल की राख का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें-चटनी और मिठाई के लिए ही नहीं बल्कि इन चीजों के लिए किया जाता है नारियल का इस्तेमाल
किन तरीकों से खाया जाता है नारियल?
- आप नारियल को कच्चा इस्तेमाल कर सकती हैं। आप नारियल फोड़कर सीधे खा सकती हैं।
- अगर नारियल पानी वाला है, तो इसका पानी कई तरह से इस्तेमाल करें।
- नारियल को बारीक टुकड़ों में काटकर या फिर मिठाइयों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
- कद्दूकस किए गए नारियल से दूध बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
- यह मलाईदार और हल्के मीठे स्वाद वाला दूध कई थाई, साउथ इंडियन और श्रीलंकाई करी में डाला जाता है।
- नारियल से तेल भी तैयार किया जा सकता है, इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए कर सकती हैं।
नारियल के सूखे छिलके को जलाकर राख बनाई जाती है, जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों