What is American H1B Visa: विदेश में जाने और वहां काम करने की बात होती है, तो सबसे पहले वीजा की बात जरूर होती है। अगर पासपोर्ट हो और वीजा न हो तो को कोई भी विदेश में काम करने नहीं जा सकता है। अमेरिका में काम या नौकरी करने वाले विदेशी वर्कर्स को कई प्रकार का वीजा दिया जाता है। इन्हीं में से एक है H1B वीजा। इस वीजा के लिए विदेशी वर्कर्स का सिलेक्शन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाता है, लेकिन अब इस वीजा को बंद कर दिया गया है। इस आर्टिकल में हम आपको एच-1बी वीजा के बारे में बताने जा रहे हैं कि क्यों चर्चा के केंद्र में बना हुआ है।
एच-1बी वीजा क्या है इसके बारे में जानने से पहले यह जान लेते हैं कि आखिर या क्यों चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, खबरों के मुताबिक अमेरिका ने भारत के लंबे समय तक रहने वाले 3 कामगारों के एच-1बी वीजा रद्द कर दिए हैं। 3 कामगारों के एच-1बी रद्द करने के बाद कहा रहा है कि अमेरिका धीरे-धीरे और भी कामगारों के एच-1बी वीजा रद्द कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: फास्ट ट्रैक वीजा से जल्दी हो सकता है आपका विदेश जाने का सपना पूरा, जानें कैसे और कब मिलेगा
अमेरिका द्वारा दिया जाने वाला एच-1बी वीजा एक प्रवासी वीजा है, जिसे अमेरिका में नौकरी करने आने वाले कामगारों को दिया जाता है। इस वीजा को अमेरिका सरकार द्वारा जारी की जाती है। इसके अलावा, एच-1बी वीजा अमेरिकी कंपनियां अपने विदेशी कर्मचारियों के लिए भी जारी करती हैं। हालांकि, अभी विदेशी वर्कर्स को दिए जाने वाले एच-1बी वीजा का रजिस्ट्रेशन बंद हो चुका है। कहा जाता है कि इस वीजा के माध्यम से कई भारतीय लोग भी अमेरिका में काम करने के लिए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: कितने प्रकार के होते हैं पासपोर्ट-वीजा और क्या है अंतर? आप भी जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।