herzindagi
birthday food traditions without cake

इन देशों में बिना केक के सेलिब्रेट किया जाता है बर्थडे, बनाए जाते हैं ये व्यंजन

साल में एक दिन ऐसा जरूर आता है जब हम पैदा हुए थे। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए हम केक काटते हैं और अपने दोस्तों या परिवार के साथ पार्टी करने के लिए जाते हैं। मगर कुछ ऐसे देश भी हैं जहां केक नहीं काटा जाता, तो देर कि बात की आइए इन फूड ट्रेडिशन के बारे में जानते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-08, 19:45 IST

केक एक ऐसी चीज है जिसके बिना लगभग हर सेलिब्रेशन अधूरा है। क्योंकि केक बर्थडे पार्टी से लेकर शादी की सालगिरह की सेलिब्रेशन का अहम हिस्सा होता है। इतना ही नहीं सेलिब्रेशन के अलावा महिलाएं केक स्नैक्स के तौर पर अपने बच्चों को भी देती हैं। 

कुल मिलाकर हम केक के बिना बर्थडे की सेलिब्रेशन की कल्पना नहीं कर सकते, है ना? हम सब के लिए केक काटना बहुत अहम माना जाता है। मगर क्या आपको पता है कि कई जगहों पर केक के बिना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं किया जा सकता। 

दुनिया के कई हिस्सों में जन्मदिन मनाने के लिए पारंपरिक व्यंजन को बनाया जाता है। ये व्यंजन इतने खास होते हैं जिसे खासतौर पर बर्थडे के दिन बनाया जाता है। हालांकि, अब तो बहुत-सी जगहों पर यह फूड ट्रेडिशन फॉलो किया जाने लगा है। 

लॉन्ग नूडल्स, चीन

Noodles traditions

आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन में जन्मदिन के मौके पर केक काटने की बजाय नूडल्स बनाए जाते हैं। यह नूडल्स काफी लंबे होते हैं, जिसे लॉन्ग नूडल्स के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि लंबे जीवन के लिए लॉन्ग नूडल्स यानी चांग शौ मियां तैयार किया जाता है। (कई तरीके से बना सकती हैं टेस्टी नूडल्स)

इसे जरूर पढ़ें- Tried And Tested Viral Roti Instagram Hack: क्‍या एक साथ बन सकती हैं 5 रोटियां? जानें क्‍या हुआ जब हमने ट्राई किया ये इंस्‍टाग्राम हैक

चीन में यह जीवन वाले नूडल्स के नाम से मशहूर हैं। इस दिन इसे खाना काफी अच्छा माना जाता है। जिंदगी में खुशहाली आती है और उम्र बढ़ती है। ऐसे में अगर आप भी इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो कोशिश करें नूडल्स को न तोड़ें।   

पाई केक, नीदरलैंड 

नीदरलैंड में एक अनोखा केक काटा जाता है। इस अनोखे केक का नाम है पाई, जिसमें फलों की फीलिंग की जाती है। साथ ही, ऊपर से व्हीप्ड क्रीम लगाई जाती है। इसकी बनावट वलाई मिठाई की तरह होती है। बता दें कि यह एक डच की फेमस मिठाई है, जिसका लोग जन्मदिन के दिन लुत्फ उठाते हैं। 

यह एक पाई है जिसमें पेस्ट्री और मलाई की फीलिंग की जाती है। हालांकि, अब वक्त के साथ-साथ केक को बेहद खास तरीके से बनाया जाने लगा है। अगर आप इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो बाहर से ऑर्डर कर सकते हैं।  

फेरी ब्रेड टोस्ट, ऑस्ट्रेलिया

Fairy bread

ऑस्ट्रेलिया में बर्थडे के दिन फेरी ब्रेड का लुत्फ उठाया जाता है। जन्मदिन के दिन फेरी ब्रेड को बनाना बहुत ही खास माना जाता है। बता दें कि फेरी ब्रेड बहुत ही टेस्टी होती है, जिसे खासतौर से बच्चों के जन्मदिन के दिन बनाया जाता है। वैसे तो इसका शेप अलग-अलग होता है, लेकिन ज्यादा ट्रायएंगल के आकार में फेरी ब्रेड को बनाया जाता है। (ब्रेड बनाते वक्त न करें ये गलतियां)

इस ब्रेड को घर पर बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए ज्यादा खर्च नहीं होता, सिर्फ 3 सामग्रियों की आवश्यकता होती है जैसे- सौंफ, ब्रेड और मक्खन। फेरी ब्रेड को बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के ऊपर मक्खन लगाया जाता है और ढेर सारे रंग-बिरंगी सौंफ डाली जाती है।

लेयर मिठाई, चिली 

layer food

लेयर मिठाई, जिसे कई लेयर डालकर बनाया जाता है। चिली में इस मिठाई को 'टोर्टा डी मिल होजास' (Torta de Mil Hojas) भी कहा जाता है, जिसे हजार लेयर के साथ तैयार किया जाता है। इस मिठाई को खासतौर से जन्मदिन के मौके पर बनाया जाता है। बता दें कि यह मिठाई होती तो केक या पेस्ट्री की तरह है, लेकिन इसे पतली लेयर को एक के ऊपर एक रखकर बनाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- Chocolate Day पर इन टेस्टी डेजर्ट से कराएं पार्टनर का मुंह मीठा

इन लेयर्स के बीच में कैरेमलाइज्ड मिल्क, अखरोट, जैम और व्हीप्ड क्रीमआदि को रखा जाता है। आप भी इसे घर पर ट्राई कर सकते हैं, बस इसमें मैदा की लेयर को बहुत पतला रखना होगा। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।