फ्रेंच फ्राइस एक ऐसा स्नैक है, जिसे बच्चे खाना काफी पसंद करते हैं। चाहे बर्थडे पार्टी हो या फिर संडे का दिन, अक्सर बच्चे फ्रेंच फ्राइस बनाने की जिद करते हैं। कई बार मम्मी बाजार से फ्रेंच फ्राइस मंगवाती है तो कभी घर में ही बनाती हैं। लेकिन जब घर में फ्रेंच फ्राइस बनाए जाते हैं तो अक्सर उनकी क्वांटिटी अधिक हो जाती है और कुछ देर में ही वह ठंडे हो जाते हैं। यकीनन फ्रेंच फ्राइस खाने में काफी टेस्टी लगते हैं, लेकिन ऐसा तभी होता है, जब वह गर्म हों। ठंडे फ्रेंच फ्राइस खाना कोई भी पसंद नहीं करता।
बचे हुए फ्रेंच फ्राइस को बाहर फेंकने का मन नहीं करता। ऐसे में महिलाएं दोबारा इन्हें खाने से पहले रिहीट करती हैं। हालांकि रिहीट करने पर यह पहले की तरह क्रिस्पी नहीं रहते और थोड़े Soggy हो जाते हैं। जिससे फ्रेंच फ्राइस का रियल टेस्ट नहीं मिलता। ऐसे में आपको ना चाहते हुए भी Soggy फ्रेंच फ्राइस खाने पड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि फ्रेंच फ्राइस को रिहीट करने का भी एक तरीका होता है और अगर आप फ्रेंच फ्राइस को सही तरह से रिहीट करती हैं तो आप दोबारा भी क्रिस्पी व टेस्टी फ्रेंच फ्राइस का लुत्फ उठा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं फ्रेंच फ्राइस को रिहीट करने का सही तरीका-
इसे भी पढ़ें: Chocolate Day: पार्टनर के साथ इन जगहों पर हॉट चॉकलेट का मजा लें
जब भी किसी चीज को रिहीट करने की बात आती है तो सबसे पहले माइक्रोवेव का नाम ही सामने आता है। यकीनन यह खाने को दोबारा गर्म करने का सबसे आसान व प्रभावी तरीका है। लेकिन अगर बात फ्रेंच फ्राइस की हो तो इन्हें माइक्रोवेव में दोबारा गर्म करना अच्छा आईडिया नहीं है। दरअसल, माइक्रोवेव में फ्रेंच फ्राइस गर्म करने पर वह नरम हो जाते हैं और फिर आप उनकी क्रिस्पी फ्लेवर को बरकरार नहीं रख सकतीं। इसलिए आप फ्रेंच फ्राइस को हमेशा गैस पर ही रिहीट करें तो ज्यादा अच्छा।
फ्रेंच फ्राइस को गर्म करने के लिए आप एक भारी तली वाली कड़ाही या पैन को गैस पर रखें। अब आप मध्यम आंच पर उसे गर्म होने दें। जब पैन अच्छी तरह गर्म हो जाए तो आप इसमें थोड़ा सा ऑयल डालें। चूंकि फ्रेंच फ्राइस में पहले से ही ऑयल होता है तो इसे रिहीट करते समय आपको बहुत अधिक ऑयल की जरूरत नहीं होगी। बस आप पैन में थोड़ा सा ऑयल या बटर डाल सकती हैं। यह आपके फ्रेंच फ्राइस को क्रिस्पी बनाने के साथ उसे और भी अधिक टेस्टी बनाएगा।
अब आप पैन में फ्रेंच फ्राइस डालें और उन्हें फ्लिप करती रहें ताकि यह चारों ओर से अच्छी तरह गर्म व क्रिस्पी हो जाएं। पैन में एक बार में बहुत अधिक फ्रेंच फ्राइस डालने से भी बचें। पैन में फ्रेंच फ्राइस उतने ही डालें, जितना सिंगल लेयर में आसानी से आ जाएं।
इसे भी पढ़ें: फूड को फ्रेश रखने में मदद करेंगे यह टिप्स
जब यह एक बार गर्म हो जाएं तो आप इन्हें एक पेपर टॉवल पर निकालें, ताकि अतिरिक्त ऑयल आसानी से निकल जाए। अब आप इन्हें गरमा-गरम सर्व करें। अगर आप इस तरह फ्रेंच फ्राइस को गर्म करेंगी तो आप बिना अतिरिक्त ऑयल के भी फ्रेंच फ्राइस का रियल टेस्ट बरकरार रख पाएंगी।
Image Credit: freepic
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।