
हमारे यहां भारतीय घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली अगर कोई जगह है तो वो रसोई ही है। हम कुछ न कुछ बनाते ही रहते हैं। रोटी तो एक ऐसी चीज है जो सभी घरों में रोजाना बनाई जाती है। इसके लिए तवे का इस्तेमाल ही होता है। दरअसल, रोजाना रोटी, पराठा या चीला बनाने से तवे पर धीरे-धीरे काली परत जमने लगती है। शुरू में तो हम उतना ध्यान नहीं देते हैं लेकिन बाद में ये इतनी ज्यादा हार्ड हो जाती हैं इनकी सफाई करना मुश्किल काम लगता है।
ऐसे में लोग साबुन या डिशवॉशर से इसे रगड़ना शुरू कर देते हैं। कई बार तो ज्यादा रगड़ की वजह से तवा भी खराब होने लगता है। ऐसे में हम आपको तवे पर जमी जिद्दी चिकनाई को चुटकियों में साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं। इससे तवा एकदम नया जैसा लगेगा। आइए जानते हैं-
-1776666219520.jpg)
आपको बता दें कि नमक एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है। इसके दाने थोड़े खुरदरे होते हैं, जिससे तवे पर जमी जिद्दी गंदगी और काली परत साफ हो जाती हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इससे तवे पर कोई स्क्रैच भी नहीं पड़ते हैं।
यह भी पढ़ें- नॉन स्टिक तवे की काली खुरचन साफ करते समय न करें ये गलतियां, सेहत और बर्तन दोनों को होगा नुकसान, जानें सही तरीका
यह भी पढ़ें- Cooking Tips: परफेक्ट नहीं बनता है Neer Dosa, तो अपनाएं ये आसान टिप्स; ना फटेगा और ना ही बिगड़ेगा स्वाद
अगर परत बहुत ज्यादा जमी हुई है, तो नमक के साथ आप थोड़े से नींबू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, नींबू को शुरू से नेचुरल क्लीनर की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसकी खटास गंदगी को कम करने में मदद करती है, इससे सफाई और आसानी से हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Kitchen Tips: क्यों जमता है तवे पर काला कार्बन? जानें इसे हटाने का सही तरीका
आप महीने में 1 से दो बार इस तरीके को अपना सकती हैं। इससे तवा हमेशा साफ और अच्छा बना रहेगा। बस ध्यान रखें कि सफाई के समय बहुत ज्यादा जोर से तवे को न रगड़ें। सफाई के बाद तवे को अच्छे से सुखा जरूर लें, ताकि जंग न लगे।
तो अगर आप भी अपने पुराने तवे को नया जैसा बनाना चाहती हैं, तो ये आसान और सस्ता तरीका जरूर ट्राई करिएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।