herzindagi
best attraction of kalimpong

कलिम्पोंग में हैं तो इन चीजों का जरूर उठाएं लुत्फ

अगर आप कलिम्पोंग घूमने का विचार बना रही हैं तो वहां पर कुछ बेहतरीन चीजों का लुत्फ उठा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-09-04, 11:00 IST

पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले से लगभग 52 किमी दूर एक छोटा पहाड़ी गांव है कलिम्पोंग। कभी सिक्किम का हिस्सा रहा यह कलिम्पोंग एक बेहद ही खूबसूरत जगह है और नेचर लवर लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इसकी गिनती पश्चिम बंगाल के प्रमुख हिल स्‍टेशनों में से एक के रूप में होती है। यहां पर देखने लायक व करने लायक कई बेहतरीन चीजें हैं।

कलिम्पोंग की सबसे ऊंची चोटी देओलो हिल है। यह शहर पूर्वी हिमालय की ऊंची चोटियों से घिरा हुआ है। इसलिए चाहे रिवर राफ्टिंग हो या फिर ट्रेकिंग, यहां पर आप कई बेहतरीन चीजों का लुत्फ उठा सकती हैं। भले ही यहां पर आपको शहरी क्षेत्रों की तरह माहौल ना दिखाई दे, लेकिन यह एक ऐसा स्थान है, जो आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका आनंद आप कलिम्पोंग में रहते हुए उठा सकती हैं-

हिमालयन हैंडमेड पेपर मिल में करें दौरा

हिमालयन हैंडमेड पेपर मिल का दौरा करें और पारंपरिक कागज बनाने की प्रक्रिया को करीब से जानें। स्थानीय रूप से बने कागज और वहां बेचे जाने वाले उत्पादों की खरीदारी करें। यहां पर आपको हैंड मेड पेपर बनाने के लिए वर्कशॉप भी दी जाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-चाय का स्वर्ग कहा जाता है दार्जिलिंग, यहां जाएं तो इन जगहों की यात्रा करना न भूलें

कैक्टस नर्सरी में देखें सबसे अनोखे फूल

cactus

कलिम्पोंग में सबसे बड़ी कमर्शियल फूलों की नर्सरी में से एक, कैक्टस नर्सरी में विदेशी फूलों और भव्य पौधों का एक विशाल संग्रह है। बच्चों के लिए प्रकृति और संरक्षण के बारे में जानने के लिए यह एक अद्भुत जगह है, क्योंकि नर्सरी में देश के कुछ दुर्लभ आर्किड पौधे और कैक्टस हैं। अधिकांश पर्यटक यहां प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए आते हैं। यहां पर घूमना आपके लिए यकीनन एक बेहद ही अद्भुत अनुभव होगा।

खूबसूरत देओलो हिल की करें सैर

कलिम्पोंग का सबसे ऊंचा स्थान देओलो हिल्स आपको 1700 मीटर की दूरी से घाटी के खूबसूरत दृश्यों को देखने का मौका देता है। अगर आप कलिम्पोंग में कुछ रोमांचकारी करना चाहती हैं तो यहां पर पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और घुड़सवारी की जा सकती है।(पैराग्लाइडिंग के लिए इन जगहों पर जाना न भूलें)

यहां पर एक मीठे पानी का एक जलाशय भी है, जहां पर आप अपने परिवार या प्रियजनों के साथ एक छोटी पिकनिक का आनंद भी ले सकती हैं। वहीं, टॉप पर एक मनोरंजक पार्क भी है जो आसपास के मनोरम दृश्यों को निहारने के लिए एकदम सही है।

ज़ोंग डॉग पलरी में बिताएं समय

zong dhog palri

दलाई लामा के मार्गदर्शन में 1975 में बनाया गया प्राचीन बौद्ध मठ आश्चर्यजनक बौद्ध वास्तुकला की पेशकश करता है। मठ धर्म के भक्तों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है और लोग अक्सर यहां के शांत और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लेने के लिए आते हैं। ज़ोंग डॉग पलरी कलिम्पोंग में एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है और 110 से अधिक प्रकाशित ग्रंथों के साथ-साथ धर्म से संबंधित कई प्राचीन चित्र भी आपको यहां देखने को मिलेंगे।

हाट बाजार में करें खरीदारी

हाट बाजार शहर के सबसे बड़े में से एक है। अगर आप यहां पर हैं तो आप शॉपिंग का लुत्फ उठा सकती हैं। यह बाजार बाय-वीकली ऑपरेट किया जाता है। जिसमें आसपास के गांवों के किसान और व्यापारी स्थानीय रूप से उगाए गए उत्पाद, कपड़े, मसाले, हैंडीक्राफ्ट आइटम(हैंडीक्राफ्ट की शॉपिंग के लिए बेस्ट जगहें) आदि बेचते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-पश्चिम बंगाल की इन अनसुनी जगहों के बारे कितना जानते हैं आप

तो अब आप जब भी कलिम्पोंग जाएं, तो इन चीजों को जरूर एक्सप्लोर करें। साथ ही, अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ अवश्य शेयर करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- northbengaltourism, destimap, gtcholiday, Wikimedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।