हर किसी को घर सजाने का बहुत शौक होता है। खासकर महिलाओं को इसका कुछ अधिक ही शौक होता है। वो नए-नए आइडियाज से इतने लबरेज रहते हैं कि हर महीने घर की सेटिंग में कुछ न कुछ ज़रूर बदलाव करते रहते हैं। वैसे तो घर को सजाने के लिए महिलाएं कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। आजकल हैंडीक्राफ्ट की मदद से भी घर को सजाने का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में कई लोग ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां से कम कीमत में हैंडीक्राफ्ट की शॉपिंग कर सके। इस लेख में हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप कम कीमत में हैंडीक्राफ्ट की शॉपिंग कर सकते हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।
दिल्ली हाट एक ऐसी जगह जहां की हैंडीक्राफ्ट चीजें सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि अन्य शहरों में भी फेमस है। कहा जाता है कि दिल्ली हाट में हैंडीक्राफ्ट की शॉपिंग करने के लिए दिल्ली के हर कोने से लोग पहुंचते हैं। चंदन और शीशम की नक्काशी, धातु के काम, रत्न, हस्तनिर्मित आभूषण, कपड़े, ऊंट की खाल से बने जूते और लकड़ी के सजावटी सामान की खरीदारी आप बहुत कम कीमत में कर सकती हैं। शॉपिंग करने के साथ-साथ यहां आप एक से एक बेहतरीन फूड्स का भी स्वाद चख सकते हैं।
पत्ता-पता: आईएनए मार्केट, दिल्ली हाट, किदवई नगर पश्चिम, दिल्ली-110023
इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंपोरियम एक पुरस्कार विजेता मार्केट है। यह मार्केट लकड़ी, पत्थर, धातु, कांच, बेंत/बांस, मिट्टी के बर्तनों और घर की सजावट की वस्तुओं के फेमस है। आदिवासी आभूषण, वस्त्र, के साथ-साथ उपहार आइटम की भी आप बहुत सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा मैग्जीन टी कोस्टर, फ्रेम्ड प्लांट, ग्लास जार डेकोरेशन और वाइन बॉटल क्राफ्ट की भी शॉपिंग कर सकते हैं।
पत्ता-श्री अरबिंदो मार्ग, नई दिल्ली-110030
इसे भी पढ़ें:शॉपिंग करते समय रखें इन 4 बातों का ध्यान
कहा जाता है कि हैंडीक्राफ्ट की शॉपिंग के लिए जनपत मार्केट एक ऐसी जगह है जहां शॉपिंग करने वालों की हमेशा भीड़ मौजूद रहती है। जनपथ बाजार में राजस्थानी पेंटिंग, कुशन कवर, लैंप, कच्छ कढ़ाई के कपड़े, ज्वेलरी और घर के लिए पर्दा आदि चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा मधुबनी पेंटिंग से बनाई गई चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं।
पत्ता-जनपथ रोड, जनपथ, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली- 110001
अगर आप घर को सजाने के लिए मिट्टी के सजावटी सामान, धातु के आभूषण, सांखेड़ा लकड़ी के फर्नीचर और बेहतरीन पेंटिंग खरीदना चाहती हैं तो फिर आपको Garvi Gurjari एंपोरियम ज़रूर पहुंचना चाहिए। इसके अलावा अगर आप गुजराती हैंडीक्राफ्ट भी खरीदना चाहती हैं तो यहां जा सकती हैं। यहां आप बैंबू वाली कलमकारी, दो फैब्रिक से बना पैचवर्क, बाटिक प्रिंटिंग और अजरख प्रिंटिंग की भी खरीदारी कर सकते हैं।
पत्ता-ए-6, स्टेट एम्पोरिया कॉम्प्लेक्स, बाबा खड़क सिंह रोड, नई दिल्ली-110001
इसे भी पढ़ें:आगरा की ये जगहें सस्ते में अच्छी वेडिंग शॉपिंग के लिए हैं बेस्ट
दिल्ली हाट, जनपत मार्केट, इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंपोरियम और Garvi Gurjari एंपोरियम के अलावा दिल्ली में ऐसी और भी कई जगहें हैं जहां आप हैंडीक्राफ्ट की शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। (DIY हैंड क्राफ्ट) बाबा खड़क सिंह रोड में मौजूद त्रिपुरा हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट, लोदी कॉलोनी में मौजूद अमृता कार्पेट्स & क्राफ्ट्स और बाबा खड़क सिंह रोड में मौजूद पूम्पुहार एंपोरियम में भी हैंडीक्राफ्ट खरीदने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstock,frrepik,delhigov)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।