चीज़ एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है, जिसे कई तरह की डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है। यह पास्ता से लेकर सैंडविच और पिज्जा तक हर फूड को एक क्रीमी फ्लेवर देता है। खाने में अगर चीज़ का इस्तेमाल किया जाए तो इससे स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें चीज़ खाना बेहद पसंद होता है और इसलिए वह अक्सर अपनी डाइट में चीज़ को शामिल करते हैं।
लेकिन अगर आप वीगन डाइट पर हैं तो शायद आप चाहकर भी चीज़ का सेवन ना कर पाएं। दरअसल, चीज़ एक डेयरी प्रोडक्ट है और वीगन डाइट में किसी भी एनिमल या एनिमल से बनने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि आप अपनी चीज़ की क्रेविंग को यूं ही दबा दें। अगर आप चाहें तो खुद घर पर भी बेहतरीन चीज़ बना सकते हैं और उन्हें रेग्युलर चीज़ के सब्सिट्यूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन चीज़ सब्सिट्यूटस के बारे में-
अगर आपको क्रीमी चीज़ जैसे रिकोटा चीज़ को स्विच करना चाहती हैं तो ऐसे में रिकोटा चीज़ की जगह बादाम के चीज़ का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका हल्का नटी फ्लेवर होता है और आप इसमें कई स्पाइस व हर्ब्स की मदद का इस्तेमाल कर सकती हैं। बादाम चीज़ का इस्तेमाल पास्ता और सैंडविच पर कर सकती हैं।(मैक्सिकन सैंडविच रेसिपी)
बादाम चीज़ को बनाने के लिए आप एक कप बादाम को पानी में भिगो दें और एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब इसे हाई-स्पीड ब्लेंडर में डालें। साथ ही, इसमें तीन-चौथाई कप पानी, नींबू का रस, काली मिर्च और नमक डालकर पीसें। इस तरह यह अलग-अलग इंग्रीडिएंट चीज़ के स्वाद कई गुना बढ़ाता है।
इसे जरूर पढे-इन स्पेशल चीज डिशेज को आजमाएं और अपना दिन खुशगवार बनाएं
पारमेसन चीज़ को अगर कद्दूकस करके पास्ता से लेकर सूप तक में शामिल किया जाए तो उसका टेस्ट काफी अच्छा लगता है। पारमेसन एक कठोर पनीर है जिसमें एक निश्चित टेक्सचर है। आप ऐसा ही टेस्ट पाने के लिए हेम्प सीड क्रम्बल चीज़ बना सकती हैं। इसके लिए अखरोट, भांग के बीज, पाइन नट्स, न्यूट्रिशनल यीस्ट, लहसुन और सी-सॉल्ट का इस्तेमाल करें। यह चीज़ पौष्टिक भी है, क्योंकि अखरोट और भांग के बीज प्रोटीन, फाइबर और हृदय-स्वस्थ ओमेगा -3 फैटी एसिड प्रदान करते हैं।
ब्री एक सॉफ्ट गाय के दूध से बना चीज़ होता है। वीगन डाइट में इसका सब्सिट्यूट ढूंढना यकीनन एक टफ टास्क है। लेकिन फिर भी आप ऐसा ही टेस्ट चाहती हैं तो काजू की मदद से चीज़ बनाने पर विचार कर सकती हैं। हालांकि, इसमें कैलोरी कंटेंट काफी अधिक होता है, इसलिए इसकी मात्रा का खास ख्याल रखें। इस चीज़ को बनाने के लिए आप काजू को न्यूट्रिशनल यीस्ट, एप्पल साइड विनेगर, नींबू का रस, लहसुन, डीजॉन मस्टर्ड और सी-सॉल्ट के साथ ब्लेंड करें।
कई अलग-अलग तरह के हर्ब का इस्तेमाल करने के कारण इस चीज़ का स्वाद बेमिसाल होता है। इसे बनाते समय काजू का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण यह अतिरिक्त क्रीमी होता है। हर्ब वीगन चीज बनाने के लिए पहले काजू को पानी में भिगोकर फ्रिज में दस से बारह घंटों के लिए छोड़ दें।
जब यह अच्छी तरह सोक हो जएं तो काजू को छान लें और फ़ूड प्रोसेसर में डालें। साथ ही इसमें कीमा बनाया हुआ लहसुन, लहसुन पाउडर, लेमन जेस्ट, नींबू का रस, पानी, न्यूट्रिशनल यीस्ट, सी-सॉल्ट और जैतून का तेल डालकर ब्लेंड करें।(ऐसे करें फूड प्रोसेसर चेक)
इसे जरूर पढे-Kitchen Tips: चीज को लंबे समय तक फ्रेश रखेंगे ये टिप्स
तो आपने किसे सबसे पहले अपने रेग्युलर चीज़ सब्सिट्यूट के रूप में इस्तेमाल किया और आपको उसका टेस्ट कैसा लगा? हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।