Shravanabelagola history: हिंदुस्तान एक आध्यात्मिक देश है। पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में आपको लाखों गांव या शहर मिल जाएंगे, जो किसी का किसी धार्मिक वजह से चर्चा के केंद्र बने रहते हैं।
भारत के अन्य हिस्सों की तरह दक्षिण भारत भी आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है। दक्षिण भारत के कर्नाटक में स्थित श्रवणबेलगोला शहर भी एक ऐसा शहर है, जो अपनी आध्यात्मिक कहानियों से लेकर अद्भुत जगहों के लिए पूरे साउथ इंडिया में प्रसिद्ध माना जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको श्रवणबेलगोला शहर की खासियत से लेकर इसका इतिहास और इसके आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीनन इस शहर की खासियत जानने के बाद आप भी यहां घूमने पहुंच जाएंगे।
श्रवणबेलगोला शहर की खासियत जानने से पहले इसका इतिहास जान लेते हैं। श्रवणबेलगोला कर्नाटक में स्थित देश का एक प्रमुख जैन तीर्थस्थल है। यह खूबसूरत शहर चन्द्रगिरि और विंध्यगिरि नाम की दो पहाड़ियों के पास स्थित है। कहा जाता है कि इसका नाम यहां स्थित सुंदर श्वेत सरोवर की वजह से पड़ा है।
श्रवणबेलगोला के बारे में कहा जाता है कि यहां चंद्रगुप्त के आध्यात्मिक गुरु स्वयं ध्यान करते थे। यहां स्थित पहाड़ों पर अशोक द्वारा बनवाई कई कलाकृति देखी जा सकती है। कहा जाता है कि विंध्यगिरि पहाड़ियों पर स्थित दुनिया की सबसे बड़ी अखंड मूर्ति गोमतेश्वर की मूर्ति स्थित है। यह मूर्ति जैन धर्म के लोगों के बीच काफी पवित्र मानी जाती है।
इसे भी पढ़ें: बेंगलुरु में यहां मिलेगा स्काईडाइविंग और जिप लाइन जैसी एक्टिविटी का मजा, पार्टनर के साथ जाएं मस्ती करने
श्रवणबेलगोला में स्थित करीब 57 फीट लंबी विशाल मूर्ति इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। साल लाखों जैन तीर्थयात्रियों के आने की वजह से इस शहर की खासियत और भी अधिक बढ़ जाती है। इस खूबसूरत शहर को कई लोग कर्नाटक का मंदिर घर भी बोलते हैं।
श्रवणबेलगोला सिर्फ अपनी आकर्षित मूर्तियों की वजह से ही नहीं, बल्कि यहां स्थित दो पहाड़ियों की वजह से भी यहां हर दिन हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। जी हां, यहां स्थित चन्द्रगिरि और विंध्यगिरि के नजारे सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। मानसून में इन पहाड़ों की हरियाली देखते ही बनती है। यहां गर्मी में भी ठंडी हवाएं चलती हैं। (कर्नाटक में घूमने की बेस्ट जगहें)
श्रवणबेलगोला एक धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है, इसलिए यहां आपको एक से एक पवित्र और खूबसूरत मंदिर देखने को मिल जाएंगे। जैसे-
श्रवणबेलगोला का सबसे आकर्षण का केंद्र यहां मौजूद गोमतेश्वर प्रतिमा है, जिसे देखने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। यह दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियों में एक मानी जाती है।
गोमतेश्वर प्रतिमा के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण 10वीं शताब्दी में गंग वंश के द्वारा किया गया था। इस मूर्ति के आधार पर तमिल और कन्नड़ में शिलालेख लिखे गए हैं। कहा जाता है कि श्रवणबेलगोला हर 12 साल में एक बार महामस्तकाभिषेक का त्योहार मनाया जाता है, जिसमें लाखों जैन भक्त शामिल होते हैं।
श्रवणबेलगोला जिस तरह गोमतेश्वर प्रतिमा के लिए दुनिया भर में फेमस है, ठीक उसी तरह इस शहर में स्थित श्रवणबेलगोला व्यू पॉइंट भी अद्भुत दृश्यों के लिए पूरे दक्षिण भारत में फेमस है। (कर्नाटक के बेस्ट हिल स्टेशन)
श्रवणबेलगोला व्यू पॉइंट से शहर की खूबसूरती को करीब से निहारा जा सकता है। यहां से चन्द्रगिरि और विंध्यगिरि पहाड़ों की खूबसूरती को भी निहारा जा सकता है। यह पॉइंट फोटोग्राफी के लिए भी बेस्ट माना जाता है। मानसून में जब चन्द्रगिरि और विंध्यगिरि पहाड़ों से बादल गुजरता है, तो दृश्य और भी हसीन लगता है।
इसे भी पढ़ें: Amarkantak Trip: मानसून में दिल्ली से 3 दिन अमरकंटक घूम आएं, इन जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें
श्रवणबेलगोला में स्थित अन्य कई शानदार और ऐतिहासिक जगहों को भी आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-जैन मठ, भंडारीबसादि मंदिर, चंद्रगिरी मंदिर और कलाम्मा मंदिर जैसे स्थलों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
श्रवणबेलगोला देश के किसी भी कोने से पहुंच सकते हैं। इस शहर के सबसे पास में हासन रेलवे स्टेशन है, जो करीब 45 किमी की दूरी पर है। हासन रेलवे स्टेशन पहुंचकर टैक्सी या कैब लेकर आसानी से पहुंच सकते हैं।
श्रवणबेलगोला के सबसे पास में मैसूर हवाई अड्डा है, जो करीब 97 किमी की दूरी पर है। मैसूर हवाई अड्डे से लोकल टैक्सी या कैब लेकर आप आसानी से श्रवणबेलगोला पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, यह शहर कर्नाटक के लगभग हर बड़े शहर से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@insta,famousplacesinindia,yeahramya
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।