Top Places To Visit In Monsoon In Karnataka: दक्षिण भारत घूमने की बात होती है तो केरल का नाम सबसे पहले लिया जाता है, लेकिन जब मानसून में साउथ इंडिया घूमने की बात होती है तो सबसे पहले कर्नाटक का नाम आता है।
कर्नाटक भारत के टॉप पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है। इस राज्य को दक्षिण का गुलदस्ता भी बोला जाता है। कर्नाटक में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां हर महीने लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
अगर आप भी मानसून में दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको कर्नाटक की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सामने विदेशी जगह भी फेल हो जाएंगी। आइए जानते हैं।
कूर्ग (Coorg)
मानसून के समय में कर्नाटक की किसी हसीन जगह घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले कूर्ग का नाम लिया जाता है। कूर्ग को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान माना जाता है, क्योंकि मानसून में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।
कूर्ग के चाय के बागान, हसीन और आसपास के इलाकों में बहने वाली नदियां खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह खूबसूरत हिल स्टेशन मानसून के समय कई बार बादलों से ढक भी जाता है। कूर्ग में एबी फॉल्स, मंडलपट्टी व्यू पॉइंट और पुष्पगिरी वन्यजीव अभ्यारण जैसी हसीन जगहों को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:India Monsoon Travel 2023: इस मानसून चलें भारतीय राज्यों के एक यादगार सफर पर
गोकर्ण (Gokarna)
कर्नाटक के गोकर्ण की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। समुद्र तट के किनारे मौजूद इस शहर की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए मानसून में यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने पहुंचते हैं।
गोकर्ण कर्नाटक का एक छोटा शहर है, लेकिन दो चीजों के चलते यह पूरे भारत में फेमस है। पहली चीज यहां मौजूद खूबसूरत और मनमोहक समुद्री तट और दूसरी चीज यहां मौजूद पवित्र मंदिर। यहां गोकर्ण बीच, हाफ मून बीच, पैराडाइज बीच, महाबलेश्वर मंदिर और महागणपति मंदिर जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
नंदी हिल्स (Nandi Hills)
कर्नाटक का नंदी हिल्स एक ऐसा पर्यटक स्थल है, जहां बेंगलुरु और आसपास के इलाकों से मानसून के समय हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। समुद्र तल से 8 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद मानसून के समय बादलों से ढक जाता है।
नंदी हिल्स में अगर सबसे अधिक कोई चीज फेमस है तो सूर्योदय और सूर्यास्त है। मानसून में सूर्योदय और सूर्यास्त का मनमोहक दृश्य देखने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। आपको बता दें कि यह बेंगलुरु से लगभग 60 किमी की दूरी पर है।
इसे भी पढ़ें:भारत के इन फेमस रेलवे ब्रिज से दिखाई देता है अद्भुत नजारा
देवबाग (Devbagh)
अरब सागर के तट पर स्थित देवबाग अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने पहुंचते हैं।
देवबाग समुद्र के नीले पानी, सुंदर पहाड़ों और कैसुरिना के पेड़ों के साथ मिलकर सैलानियों के लिए एक साथ कई शानदार दृश्यों को प्रस्तुत करता है। मानसून में यहां का नजारा काफी मनमोहक होता है। समुद्र तट के किनारे सूर्यास्त और सूर्योदय नजारा भी देखते बनता है। देवबाग को काफी शांत जगह भी माना जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@cntraveller,travelandleisureasia)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों