शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने ग्लैमर और फिटनेस के लिए चर्चित रहती हैं, लेकिन शिल्पा हर मायने में महिलाओं के लिए मिसाल हैं। शिल्पा शेट्टी अच्छी तरह जानती हैं कि अपने रोजाना के बिजी शिड्यूल के बाद उन्हें एक क्लाविटी ब्रेक की जरूरत है। इसीलिए वह रेगुलर इंटरवल्स पर वैकेशन पर जाना पंसद करती हैं। इन दिनों शिल्पा शेट्टी की लंदन की ट्रिप सुर्खियों में है। शिल्पा शेट्टी क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए अपने पूरे परिवार के साथ लंदन पहुंच गई थीं। शिल्पा की जान अपनी फैमिली में बसती है। पति राज कुंद्रा, बेटे वियान, बहन शमिता शेट्टी और मां के साथ शिल्पा शेट्टी ने लंदन में बेहतरीन वक्त गुजारा और ढेर सारी मस्ती की। लंदन में उन्होंने किस तरह से एंजॉय किया, आइए जानते हैं-
शिल्पा शेट्टी ने अपनी लंदन ट्रिप की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह बहन शमिता शेट्टी के साथ पूरी तरह से ब्लैक आउटफिट में पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों बहनों ने विंटर वंडरलैंड और लंदन डायरीज के नाम से हैशटैग्स से अपने फैन्स को दिलचस्प तस्वीरों का नजराना दिया है।
Read more: ये 7 एक्ट्रेसेस एक्टिंग में ही नहीं बल्कि बिजनेस में भी कमा रहीं हैं नाम और शोहरत
धड़कन फेम शिल्पा शेट्टी ने अपने इस इंट्रस्टिंग वेकेशन के मजेदार एक्सपीरियंस अपने फैन्स के साथ शेयर किए। शिल्पा शेट्टी ने विंटर वंडरलैंड यानी कि लंदन से अपने दिलचस्प वीडियो और पिक्चर शेयर किए। उन्होंने लिखा, 'लंदन की ट्रिप विंटर वंडरलैंड फन के बिना अधूरी है। मुझे नहीं पता कि मैं इस ठंड को कैसे झेल रही हूं।'
Read more: शिल्पा शेट्टी से सीखें ‘वेगन थाई सलाद’ बनाना और बने रहें सेहतमंद
अपनी इस ट्रिप के दौरान शिल्पा ने क्रिसमस सेलिब्रेशन के झलक भी दिखाई। शिल्पा ने अपने फैन्स के लिए पति राज कुंद्रा और बेटे वियान के साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा, 'मैरी क्रिसमस इंस्टाग्राम...आप सभी को ढेर सारा प्यार..कुंद्रा फैमिली की तरफ से। इस दौरान शिल्पा ने लंदन में क्रिसमस लंच की तस्वीरें भी पोस्ट की। एक तस्वीर में वह टर्की (क्रिसमस पर खास डिश ) के साथ दिखीं। इस तस्वीर के साथ शिल्पा शेट्टी का एक्साइटमेंट गजब का था। उन्होंने लिखा, 'टर्की तैयार है। टर्की और 8 तरह के डैजर्ट्स तैयार हैं। क्रिसमस लंच हमारे लिए हमेशा से एक ग्रेंड अफेयर होता है। चूंकि हमारी पूरी फैमिली साथ में है, तो हर कोई किचन में आकर कुछ नई डिश बना रहा है। मैंने रोस्टेड टर्की तैयार किया है।'
शिल्पा शेट्टी पूरे हफ्ते नियम से हेल्दी फूड लेती हैं। अपनी हेल्दी रेसिपीज की तस्वीरें और वीडियो वह अक्सर अपने फैन्स के साथ शेयर भी करती हैं। लेकिन संडे को वह इस रूटीन को ब्रेक देते हुए चीट डाइट लेना पसंद करती हैं। लंदन के मशहूर ऐलन कैफे से उन्होंने साल 2019 का पहला संडे बिंज वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपना मनपसंद चॉकलेट चेरी केक खाती नजर आईं। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी किसी बच्चे की तरह केक खाते हुए हैप्पी नजर आ रही थीं।
Read more : शिल्पा शेट्टी अपना मनपंसद चॉकलेट चैरी केक खाते नजर आईं, शेयर किया साल 2019 का पहला संडे बिंज वीडियो
शिल्पा शेट्टी का लंदन वैकेशन और उसकी तस्वीरें देखकर आपको भी मन कर रहा होगा कि लंदन ट्रिप के लिए फौरन रवाना हो जाएं। वैसे शिल्पा शेट्टी की यह एनर्जी और एक्साइटमेंट राज कुंद्रा को हमेशा से ही अपील करता रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने शिल्पा शेट्टी के लिए कहा था, 'शिल्पा को देखकर मुझे पहली नजर में ही प्यार हो गया था। मुझे यह अहसास हो गया था कि वही मेरी जिंदगी की हमसफर बनेंगी। वह किसी परी की तरह हैं। वह बहुत अच्छी हाउसवाइफ हैं, सुपरमॉम भी हैं। उनसे मुझे हमेशा बहुत एनर्जी मिलती है। वह मुझे बहुत ज्यादा सपोर्ट करती हैं। हम एक दूसरे की ताकत हैं।
जिस तरह से शिल्पा शेट्टी ने अपने पूरे परिवार के साथ लंदन में एंजॉय किया, उसे देखकर हर महिला इंस्पिरेशन ले सकती है और अपनी फैमिली के साथ बढ़िया वैकेशन प्लान कर सकती है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।