herzindagi
image

Sakshi Pant कौन हैं, जो हर आउटफ‍िट में लगती हैं बला की खूबसूरत? वायरल लुक से आप भी ले सकती हैं आइड‍िया

इन द‍िनों Rishabh Pant की बहन Sakshi Pant का वैकेशन लुक खूब वायरल हो रहा है। ये लुक सभी काे खूब पसंद भी आ रहा है। अगर आप भी साक्षी पंत जैसा लुक पाना चाहती हैं तो यहां से आइड‍िया ले सकती हैं। इससे आपकी खूबसूरती के साथ-साथ सेल्‍फ-कॉन्‍फ‍िडेंस भी मेंटेन होगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 14:08 IST

बाॅलीवुड में ऐसी कई अभि‍नेत्र‍ियां हैं जो खूबसूरती के मामले में क‍िसी से भी कम नहीं हैं। इंस्‍टाग्राम पर लोगों की तस्‍वीरें भी वायरल होती रहती हैं, लेकिन जब भी क‍िसी क्र‍िकेटर की फैम‍िली का कोई मेंबर लाइमलाइट में आता है तो हर कोई उसके बारे में लोग जानना चाहते हैं। फेमस क्रिकेटर ऋषभ पंत की बड़ी बहन भी उन्‍हीं में से एक है।

इन द‍िनों ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत (Rishabh Pant Sister Sakshi Pant) की कुछ तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर खूब वायरल हो रही हैं। बाली वेकेशन की फोटोज में साक्षी पिंक टॉप और स्कर्ट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप भी वैकेशन पर जा रही हैं जो साक्षी पंत से आइड‍िया ले सकती हैं।

sakshi pant viral look (3)

साक्षी पंत की सोशल मीडिया पर है जबरदस्त पॉपुलैरिटी (Sakshi Pant Fan Following)

साक्षी पंत सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल हो जाते हैं। लोग उनके फैशन सेंस, सिंपल मेकअप और नेचुरल स्माइल की खूब तारीफ भी करते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Pant (@sakshi.pant)

वायरल हुआ वेकेशन लुक (Sakshi Pant Vacation Look)

हाल ही में साक्षी की वेकेशन फोटोज भी वायरल हुईं। इन तस्वीरों में वो पिंक स्कर्ट और स्ट्रैपलेस टॉप में नजर आईं। बिना हैवी ज्‍वेलरी और ओवर मेकअप के भी उनका लुक काफी एलि‍गेंट लग रहा था। हल्के फैब्रिक और क्लीन डिजाइन की वजह से उनका आउटफिट सभी को खूब पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं, उर्वशी रौतेला इन कारणों से भी हैं फेमस

साक्षी के स्टाइल से आप क्या सीखें? (Sakshi Pant Fashion Sense)

  • वेकेशन पर ऐसे आउटफ‍िट चुनें जो पहनने में कंफर्टेबल हों
  • हल्के और सॉफ्ट फैब्रिक के कपड़े ही पहनें
  • ओवर स्टाइलिंग से बचें
  • नेचुरल मेकअप करें
  • बालों को खुला रखें

यह भी पढ़ें- ‘ITA Awards’ में Alia Bhatt ने बिखेरा खूबसूरती का जादू, आप भी ले सकती हैं आउटफिट आयडिया

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Pant (@sakshi.pant)

अगर स्ट्रैपलेस टॉप पहनने में कंफर्टेबल नहीं हैं, तो उसकी जगह आप क्रॉप टॉप, शर्ट या जैकेट भी स्कर्ट के साथ ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी जबरदस्‍त लगेगा।

क‍ितनी पढ़ी ल‍िखी हैं साक्षी पंत? (Sakshi Pant Education)

साक्षी पंत का जन्म 24 सितंबर 1995 को हुआ था। वो Rishabh Pant से करीब दो साल बड़ी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून के दून कॉलेज से पूरी की थी। इसके बाद यूके से MBA की डिग्री हासिल की।

sakshi pant viral look (2)

प्रोफेशनल लाइफ में भी मजबूत हैं साक्षी (Sakshi Pant Professional Life)

साक्षी सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि करियर के मामले में भी काफी स्‍ट्रॉन्‍ग हैं। वो नेशनल फार्मेसी एसोसिएशन से जुड़ी हुई हैं। भारत के साथ-साथ ब्रिटेन में भी उनका अच्छा-खासा समय गुजरता है। यही वजह है कि उनकी लाइफस्टाइल में इंटरनेशनल टच भी देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं Sophie Shine, जिनसे शिखर धवन करने जा रहे हैं शादी? दिल्ली में लेंगे सात फेरे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Pant (@sakshi.pant)

साक्षी पंत की पर्सनल लाइफ भी जानें (Sakshi Pant Personal Life)

साक्षी पंत की शादी (Sakshi Pant Marriage) अंकित चौधरी से हुई है, जो लंदन में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद ही वो शादी के बंधन में बंधे।

तो अगर आप भी साक्षी पंत जैसी सादगी और कॉन्फिडेंस चाहती हैं तो उनके स्‍टाइल को फॉलो कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।