Best Proposal Spots in India: प्यार का इजहार करने के लिए अच्छी मानी जाती हैं हिमाचल प्रदेश की ये 3 जगहें

जब कोई अपनी सबसे खास दोस्त के साथ दोस्ती के रिश्ते को प्यार में बदलने के लिए पहले पड़ाव की प्लानिंग करता है, तो यह उसके लिए सबसे खास होता है। लोग प्रपोज करने की सोचते हैं, तो वे एक ऐसी खास जगह की तलाश करते हैं जो उस क्षण को यादगार बना सके।
proposal spots in himachal pradesh for birthday surprise

लोग अपनी दोस्त को प्रपोज करते समय इसलिए भी डरते हैं क्योंकि उन्हें रिजेक्शन का डर रहता है। इसलिए वह इसलिए वह किसी ऐसी जगह पर जाकर उन्हें प्रपोज करना चाहते हैं, जहां का माहौल रोमांटिक हो। साथ ही वह कुछ ऐसा क्रीएट करना चाहते हैं, जो उनकी दोस्त को अनोखा और स्पेशल फील करवाए। इसलिए वह प्रपोजल के लिए भारत में अच्छी जगह की तलाश करते हैं।

दोस्ती और प्यार दोनों ही गहरे और सच्चे रिश्ते होते हैं, लेकिन इनका स्वरूप अलग होता है। सुंदर और रोमांटिक जगहें और भी ज्यादा प्यार का अहसास करवाती है, जिससे आप भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर पाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हिमाचल प्रदेश की कुछ ऐसी रोमांटिक जगहों के बारे में बताएंगे, जो आपके प्रपोजल डे को यादगार बना देगी।

खजियार

ROMANTC

पार्टनर को प्रपोज करने के लिए खजियार भी अच्छी जगह है। इसे "भारत का छोटा स्विट्जरलैंड" कहा जाता है। यह उत्तर भारत के सबसे अच्छे हनीमून के लिए भी जाना जाता है। इसलिए आप समझ सकते हैं कि यह कितना रोमांटिक होगा। यह हिल स्टेशन चंबा जिले में स्थित है और डलहौजी से लगभग 24 किमी दूरी आपको तय करनी होगी।

धर्मशाला और मैक्लोडगंज

TRIP

पार्टनर को प्रपोज करने के लिए हिमाचल प्रदेश सस्ता होने के साथ-साथ रोमांटिक भी है। इसलिए आपको भारत में ये जगहें पसंद आएंगी। हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला और मैक्लोडगंज जुड़वां शहरों के नाम से जाने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों के बीच बसे ये दोनों शहर अपनी खूबसूरत प्रकृति, हरी-भरी हरियाली और झरनों के लिए फेमस है। इसलिए इससे आप समझ ही सकते हैं कि यह जगह कितनी ज्यादा आकर्षक होगी। ये कस्बे हिमाचल के कांगड़ा जिले में स्थित हैं। यह भारत में पहाड़ों पर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

शिमला

PROPOSE

अगर हिमाचल प्रदेश में प्रपोजल स्पॉट की बात होगी, तो शिमला का नाम तो लिया ही जाएगा। हिमाचल प्रदेश के सबसे अच्छे हनीमून प्लेस के लिए जाना जाता है। अब ऐसी जगह पर आप अपने पार्टनर को प्रपोज करेंगे, तो आप समझ ही सकते हैं कि वह आपको मना नहीं करने वाली। आप यहां आइस-स्केटिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

इन जगहों के अलावा आप कसोल, कुल्लू, चायल, कुफरी और सेथन घाटी जाने का भी प्लान बना सकते हैं। ये जगहें जितनी ज्यादा रोमांटिक है, उतनी ही ज्यादा ऊंचाई पर भी स्थित है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP