मेरा नाम मनिषा वर्मा है और मैं 21 साल की हूं। मुझे पहाड़ो पर घूमने का काफी ज्यादा शौख है। ऐसे में मैं कोशिश करती हूं कि हर साल मैं अपने जन्मदिन पर पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में रहूं। इस साल में ज्यादा दूर तो नहीं जा सकी लेकिन मैंने सोचा कि क्यों ना धर्मशाला चला जाएं। दिल्ली से धर्मशाला की दूरी कार से मैंने अपने परिवार के साथ 12 घंटे में पूरी की थी।
जानिए कहा है ओशो का रेजार्ट
View this post on Instagram
धर्मशाला में तो घूमने की कई सारी जगहें है लेकिन मेरी मम्मी ओशो को काफी अधिक मानती हैं। ऐसे में हमने ओशो के रेजार्ट को चुना। जहां हमने पूरे एक दिन बिताया था। ओशो हिमालय वेलनेस रिजॉर्ट यह बाकी के रिसॉर्ट से आपको थोड़ा महंगा मिलेगा लेकिन यहां आपको काफी चीजें सीखने मिलेगी। यहां आपको खाने में सात्विक खाना दिया जाएगा। इसके साथ ही आपको यहां पूल भी मिलेगा। जहां आप अपने परिवार के साथ मजे कर सकती हैं।
मेडिटेशन करना है पसंद तो इस जगह पर जाएं
View this post on Instagram
अगर आपको भी मेडिटेशन करना पसंद है तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। यह 4 बार मेडिटेशन होती हैं। यहां काफी एक्सपर्ट है जो आपको ओशो से जुड़ी तमाम बातें बताते हैं। इसके अलावा यहां पर लाइब्रेरी भी है जो कि काफी बड़ी है। ओशो से जुड़ी कई किताब है यहां आप इस किताबों को पढ़ सकती हैं।
भागसूनाग मंदिर और झरना देखना ना भूलें
View this post on Instagram
दूसरे दिन हमने सोचा क्यों ना धर्मशाला और मैक्लॉडगंज घूमा जाएं तो हम दूसरे दिन निकले घूमने। हम गए सबसे पहले भागसूनाग मंदिर और झरना देखने। यहां हमने लंगर का आनंद भी उठाया और काफी मजे किये। इसके बाद हमारा दूसरा डेस्टिनेशन रहा नामग्याल मठ, जिसे 14वें दलाई लामा के मठ के रूप में भी जाना जाता है।
मेरा 21 वां जन्मदिन था बेहद खास
इस दिन हम गए दलाई लामा का मंदिर इसके बाद हमने अपना इस दिन का स्टे काफी खास जगह किया था।जिसका नाम था हयात रिजेंसी। यहां से सुबह काफी खूबसूरत व्यू आ रही थी। यही मैंने अपना 21 वां जन्मदिन अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। यह 3 दिन का ट्रिप बेहद ही खास था मेरे लिए। मैंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां काफी मजा किया।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों