प्रयागराज, उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा और यमुना नदी के तट पर स्थित है। हिंदुओं के लिए यह जगह एक तीर्थ स्थल के रूप में है। क्योंकि यहां एक दो नहीं बल्कि कई सारे मंदिर देखने को मिलेंगे। इसलिए इस जगह को आस्था के रूप में बेहद खास माना जाता है।
अगर आप इस गर्मियों की छुट्टियों में किसी खास जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बच्चों के साथ यहां आ सकते हैं। यहां खुसरो बाग जैसे मकबरे और कई मस्जिदें भी हैं। इसके अलावा शहर में आपको तीन नदियां - गंगा, यमुना और सरस्वती का नजारा भी आप देख सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको एक साथ कई चीजें घूमने का मौका मिलेगा।
अगर आप प्रयागराज के मंदिरों में घूमने के बाद किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां बच्चे मस्ती कर सकें, तो आप सुमित्रानंदन पंत पार्क में जा सकते हैं। यहां पांच वर्ष और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए अलग-अलग तरह के झूले हैं। अगर आप प्रयागराज में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एक दिन का पिकनिक ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Uttar Pradesh में भी हैं कुछ ऐसी जगहें जो हिमाचल प्रदेश को देती हैं कड़ी टक्कर, पार्टनर के साथ बना लें घूमने का प्लान
बरगद घाट वैसे तो, यहां स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के लिए सबसे प्रसिद्ध है। मंदिर की लाल इमारत का विशाल प्रवेश द्वार हर किसी को आकर्षित करता है। मंदिर दर्शन के अलावा आप यहां बच्चों के साथ घाट में बोटिंग भी कर सकते हैं। यमुना नदी के किनारे बना बरगद घाट प्रयागराज के सबसे शांत जगहों में से एक है।
मेन शहर से दूर होने के कारण यहां ज्यादा लोग नहीं जाते हैं, इसलिए आपको यहां ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी। अगर आप भीड़-भाड़ से परेशान हो गए हैं, तो परिवार के साथ बरगद घाट जाने का प्लान बना लें। यह उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश की इन शानदार जगहों पर करें मस्ती और धमाल
तपती गर्मी में अगर घूम कर परेशान हो गए हैं और किसी ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं, तो त्रिवेणी संगम जाने का प्लान बना लें। यह हिंदू धर्म की तीन सबसे महत्वपूर्ण नदियों में से एक है। माना जाता है कि पवित्र जल को छूने से सभी जन्मों के पाप धुल जाते हैं। इसलिए यहां लोग दूर-दूर से स्नान करने के लिए आते हैं।
यह धार्मिक दृष्टि से बेहद सुंदर जगह है। अगर आप यहां बोटिंग के लिए गंगा और यमुना के बहते पानी में बोटिंग करते हैं, तो आप दो नदियों के पानी के रंगों में अंतर देख सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।