फ्लाइट से दिल्ली टू मुंबई या दिल्ली टू बेंगलुरु या फिर मुंबई टू बेंगलुरु जाना और फिर इन शहरों में घूमना भला किसे पसंद नहीं होगा। इंसान जब प्लेन का टिकट बुक करता है तभी से एक्साइटेड होने लगता है कि सफर का मजा कुछ अधिक ही होना वाला है।
लेकिन जब टिकट काउंटर या ऑनलाइन प्लेन का टिकट लेने पहुंचते हैं और मालूम चलता है कि दिल्ली टू मुंबई का टिकट 25 हजार से भी अधिक ऊपर है तो फिर सारा का सारा प्लान धराशाई हो जाता है।
ऐसे में सवाल उठता है कि इतना अधिक पैसा खर्च करने से अच्छा है कि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के आसपास मौजूद किसी बेहतरीन जगह को एक्सप्लोर किया जाए। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों प्लेन का टिकट कुछ दिनों से महंगा है और दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के आसपास मौजूद किन जगहों को एक्सप्लोर कर किया जा सकता है।
इन फ्लाइट का टिकट है बहुत अधिक
सबसे पहले यह जान लेते हैं कि किन फ्लाइट का टिकट 25 हजार से पार हो चुका और क्यों? दरअसल, टाटा ग्रुप कंपनी के विस्तारा, एयर इंडिया और एयर एशिया के बारे में कहा जाता है कि पिछले कुछ दिनों से वीकेंड के में समय दिल्ली टू मुंबई या दिल्ली टू बेंगलुरु का टिकट लगभग 25 हजार के आसपास मिल रहा है। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि फालतू में इतना पैसा क्यों खर्च करना।
ऐसे में अगर आप 25 हजार खर्च नहीं करना चाहते हैं तो फिर हम आपको दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु के आसपास में मौजूद घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बहुत कम खर्च में ही मस्ती और धमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Mother's Day: प्यारी मां के साथ मुंबई की इन खूबसूरत जगहों पर पहुंचें
मुंबई के आसपास घूमने की जगहें
- कर्जत- मुंबई से लगभग 62 किमी की दूरी पर मौजूद कर्जत एक बेहद ही खूबसूरत और अद्भुत हिल स्टेशन है। इस जगह को महाराष्ट्र का असल खजाना माना जाता है। यहां की हसीन वादियों में परिवार, पार्टनर या फिर दोस्तों के साथ घूमने पहुंच सकते हैं। कर्जत में सोंडाई किला, धोपाय मंदिर और मोरबे डैम जैसी बेहतरीन जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- माथेरान- मुंबई से लगभग 90 किमी की दूरी पर मौजूद माथेरान हसीन वादियों का घर माना जाता है। अगर आप खूबसूरत नजारों, धुंध भरे बादलों, वादियों और शांतिपूर्ण वातावरण में सुकून का पल बिताना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं।
- इगतपुरी-इगतपुरी महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां घूमने के साथ-साथ रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों का भरपूर मजा उठा सकते हैं।
- नोट: इन जगहों पर 4-6 हजार रुपये में घूम कर मुंबई वापस आ सकते हैं।
दिल्ली के आसपास घूमने की जगहें
- कसौली-दिल्ली से लगभग 280 किमी की दूरी पर मौजूद कसौली वीकेंड में घूमने के लिए के बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक जगह है। यहां आप सनसेट प्वाइंट, माल रोड और गोरखा किला जैसी अन्य कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।(ग्रेटर नोएडा के आसपास घूमने की जगहें)
- नैनीताल-उत्तराखंड का नैनीताल किसी जन्नत से कम नहीं है। जब बारिश होती है तो इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। यह दिल्ली से लगभग 6 घंटे की दूरी पर मौजूद है।
- मसूरी- पहाड़ों की रानी के नाम से फेमस मसूरी वीकेंड में घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां आप लाल टिब्बा, माल रोड, गन हिल्स जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। दिल्ली से मसूरी 6 घंटे में पहुंच सकते हैं।
- नोट: इन जगहों पर 5-7 हजार रुपये में घूम कर दिल्ली वापस आ सकते हैं।
बेंगलुरु के आसपास घूमने की जगहें
Recommended Video
- सावनदुर्ग हिल-बेंगलुरु से लगभग 51 किमी की दूरी पर मौजूद सावनदुर्ग हिल वीकेंड में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। सावनदुर्ग इलाके में आप रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों का भरपूर मजा उठा सकते हैं।
- रामनगर- अगर आप हसीन वादियों में घूमने के साथ-साथ पक्षियों के बीच मौज-मस्ती करना चाहते हैं तो फिर आपको रामनगर पहुंच जाना चाहिए। रामनगर बेंगलुरु से लगभग 62 किमी की दूरी पर है।
- नंदी हिल्स- बेंगलुरु के आसपास किसी बेहतरीन जगह घूमने की बात होती है तो सबसे पहले नंदी हिल्स का नाम जरूर लिया जाता है। वीकेंड में यहां हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। नंदी हिल्स बेंगलुरु से लगभग 62 किमी की दूरी पर है।(कुमटा शहर वेकेशन को बना देगा यादगार)
- नोट: इन जगहों पर 4-5 हजार रुपये में घूम कर दिल्ली वापस आ सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों