herzindagi
best party spots in bengaluru to celebrate new year 2025

Best New Year Places: नए साल का जश्न मनाने के लिए नहीं पड़ेगी बेंगलुरु से बाहर जाने की जरूरत, बेस्ट हैं ये 3 जगहें

बेंगलुरु में नए साल की शाम को कई बड़े कंसर्ट और लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस भी होते हैं। नए साल के मौके पर शहर के कई हिस्सों में फूड फेस्टिवल्स और स्ट्रीट पार्टियों का आयोजन होता है। इससे आप समझ सकते हैं कि शहर में ही नए साल का जश्न मनाना आपको रोमांचक लगेगा।
Editorial
Updated:- 2024-12-20, 11:11 IST

नए साल के जश्न के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बेंगलुरु पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इससे आप समझ सकते हैं कि नए साल पर बेंगलुरु घूमना सेफ होने के साथ-साथ मजेदार हो सकता है। यहां नाइटलाइफ़ और पार्टी कल्चर नए साल के जश्न में जान डाल देती है। शहर में नए साल की रात को कई क्लब और पब में पार्टियों का भी आयोजन होता है। ऐसे में 31 तारीख की रात को आपको पूरा शहर जगा हुआ नजर आएगा। जगह-जगह पटाखे फूटने की ध्वनि, डीजे पर बजते गाने और भी ज्यादा आपको रोमांचक लगेंगे। अगर आप बेंगलुरु में है और इस बार नए साल पर जश्न के लिए शहर से बाहर नहीं जा पा रहे हैं, तो परेशान न हो। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु की कुछ फेमस न्यू ईयर पार्टी प्लेस के बारे में जानकारी देंगे।

सितारों के नीचे नए साल पर कैम्पिंग

best party spots in bengaluru to celebrate new year

नए साल पर इससे अच्छा और क्या होगा जब आप सितारों के नीचे कैंपिंग करते हुए नए साल का जश्न मना सकते हैं। इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि आप शहर से बाहर ही जाएं। क्योंकि बेंगलुरू में रहकर भी आप कैंपिंग मजा ले सकते हैं। इसलिए लिए आप नंदी हिल्स, माखन हल्ली, मंथन गुड़ी वाइल्डरनेस, सावनदुर्ग , रामनगर और कंकोनाडा घाटी जैस जगहों पर जा सकते हैं। यह सभी जगहें बेंगलुरु से लगभग 100 किमी के अंदर पड़ती है। यहां आप एक रात का ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। यह बैंगलोर में बेस्ट हिल स्टेशन प्लेस माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें- बैंगलोर में पार्टनर के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें

फीनिक्स मार्केट सिटी

best party spots in bengaluru to celebra

नए साल पर परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो फीनिक्स मार्केट सिटी मॉल भी जा सकते हैं। यहां नए साल पर आपको अलग ही माहौल देखने को मिलेगा। चहल-पहल से भरी इस जगह पर नए साल पर बहुत भीड़ होती है। लोग अपने पूरे परिवार के साथ यहां घूमने आते हैं। आप अपना पूरा दिन यहां बिता सकते हैं। यहां थियेटर में मूवी देख सकते हैं और खूब मस्ती कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में बच्चों के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह

बन्नरघट्टा जैविक उद्यान

best party spots in bengaluru

परिवार और बच्चों के साथ नए साल की छुट्टी पर कहीं बाहर जाना चाह रहे हैं, तो बन्नरघट्टा जैविक उद्यान जाने का प्लान बना सकते हैं। भीड़भाड़ से दूर एक शांत जगह आपके नए साल की शुरुआत के लिए बेस्ट है। यहां आप बच्चों के साथ सफारी का मजा उठाएं। शेरों, बाघों और भालुओं को करीब से देखना एक रोमांचकारी अनुभव का अहसास करवाएगा। इस एक दिन के ट्रिप को आपको भूल नहीं पाएंगे। कोशिश करें कि आप सुबह यहां निकल जाएं। नए साल का पूरा दिन आप शहर में घूमते हुए बिता सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।