पुणे में रहकर भी कई लोग शहर की ही फेमस जगहों पर घूमने का प्लान नहीं बना पाते। ऑफिस और घर के काम में बिजी लोगों को अपने लिए और परिवार के लिए वक्त निकालने का मौका नहीं मिलता। लेकिन अगर साल 2024 में एक बार भी आप परिवार के साथ कहीं घूमने नहीं गए हैं, तो 3 दिन की छुट्टी लेकर शहर की ही कुछ फेमस जगहों पर घूमने का प्लान बना लें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पुणे की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। इन जगहों को आप आसानी से अपनी 3 दिनों की छुट्टी में कवर कर लेंगे।
यह पहाड़ी समुद्र तल से 2,100 फीट ऊंची है। इससे आप समझ ही सकते हैं कि शहर में रहकर आपको पहाड़ों पर भी घूमने का मौका मिल जाएगा। इस पहाड़ से पुणे की अद्भुत सुंदरता देखी जा सकती है। इस पहाड़ी पर एक पार्वती मंदिर है, जहां आप अपने परिवार के साथ दर्शन करने का प्लान बना सकते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां आप पहाड़ों पर धूंध की चादर बादलों को बनते हुए भी देख पाएंगे। पुणे में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- ये पांच चीजें पुणे को बनाती हैं घूमने के लिए बेस्ट प्लेस
महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले की जुन्नर तालुका में यह गुफा स्थित है। यह भगवान गणेश को समर्पित है। लेण्याद्री की गुफा को लोग गणेश पहाड़ की गुफा के नाम से भी बुलाते हैं। लेण्याद्री में अष्टविनायकों में छठे स्थान पप गणपति को माना जाता है। इस गुफा की वास्तुकला की इतनी ज्यादा सुंदर है कि आप घंटों तक इसे बैठकर देख सकते हैं। यहां हर दिन भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। यह जगह पुणे जिले के जुन्नार से लगभग 4.8 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह पुणे के सबसे सुंदर पहाड़ों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- पुणे में पत्नी के साथ इन एडवेंचर एक्टिविटी का लें मजा, रिश्ता रहेगा मजबूत
बच्चों के घूमने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। यहां रंग-बिरंगे फूल देखे जा सकते हैं। सारसबाग में एक खूबसूरत झील भी है। ठंड का मौसम शुरू होते ही, यह जगह और भी ज्यादा आकर्षक लगने लगती है। इस जगह को पारिवारिक पिकनिक के लिए बेस्ट माना जाता है। यहां पर एक मंदिर भी है, जो भगवान गणेश को समर्पित है। आप यहां अपने पूरे परिवार के साथ वीकेंड पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। कम बजट में अच्छी जगह की तलाश कर रहे लोगों को यह जगह पसंद आएगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।