Wed Apr 8, 2026 | Updated 01:19 AM IST HZ Awards 2026
open kitchen ceiling designs ideas for luxury house look

ओपन किचन में खूबसूरत लगेंगे ये Ceiling Designs, घर को क्लासी लुक देने के लिए माना जाता है बेस्ट

घर की किचन अगर ओपन है, तो केवल कैबिनेट ही नहीं मेहमानों का ध्यान हर चीज पर जाता है। आपने किचन में दीवारों पर कैसा पेंट करवाया है और सीलिंग डिजाइन कैसी है, इसपर भी ध्यान जाता है।
Editorial
Updated:- 2026-04-07, 19:24 IST

ओपन किचन में सही सीलिगं डिजाइंस का चयन बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इससे आपके घर का लुक बदल जाता है। किचन आपके घर के अन्य कमरों से अटैच रहता है, जैसे लिविंग या डाइनिंग एरिया। अक्सर लोग किचन के कैबिनेट, टाइल्स और लाइटिंग पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन सीलिंग पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी घर बोरिंग ही नजर आता है। अगर सीलिंग का डिजाइन सिंपल है या ओल्ड डिजाइन है, तो किचन ओपन करवाने का कोई फायदा नहीं होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन के लिए क्लासी सीलिगं डिजाइंस के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

इंडस्ट्रियल सीलिंग डिजाइन

जिन घरों में ओपन किचन में स्पेस ज्यादा होता है, उसमें लोग इस तरह का डिजाइन बनवाते हैं। इससे किचन बड़ा और क्लासी दिखता है। हालांकि, इंडस्ट्रियल सीलिंग डिजाइन, स्पेस के अनुसार ही चयन की जाती है। किचन की छत ऊंची है, तो यह और ज्यादा क्लासी लगेगा, लेकिन अगर छत नीचे है, तो आपको डिजाइन का सही से चयन करना होगा। आजकल बड़े घरों में लोग इस तरह के सीलिंग डिजाइन बनवाने लगे हैं। इस तरह के सीलिंग में LED लाइट्स, स्पॉटलाइट और कोव लाइटिंग लगवाई जाती है।

Open kitchen ceiling designs

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ Wooden Partition के ये डिजाइन हर घर में लगते हैं क्लासी, कम स्पेस को इस तरह मैनेज कर सकती हैं आप

वुडन सीलिंग (Wooden Finish Ceiling)

ओपन किचन में आजकल लोग वुडन सीलिंग भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, कई महिलाएं इस डिजाइन को करवाने से बचती हैं। वह सोचती हैं कि जैसा हर कोई करवा रहा है, वैसा ही वह अपने किचन में क्यों करवाएं। हालांकि, आप इसके अलग-अलग डिजाइंस में कोई यूनिक डिजाइन चुन सकती हैं। इस डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें लाइट का चयन आपके किचन को क्लासी बना देता है।

Modern kitchen ceiling ideas

इसे भी पढ़ें- किचन में लगवाएं Glass Partition के ये डिजाइंस, आपके घर को देंगी मॉर्डन लुक

POP (Plaster of Paris) सीलिंग डिजाइन

जिन महिलाओं को डिजाइंस वाली दीवार पंसद होती है, उनके लिए यह बेस्ट है। क्लासिक और डिजाइनर लुक के लिए अक्सर लोग इस तरह के डिजाइन का चयन करते हैं। इस डिजाइन का खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग शेप जैसे सर्कल, स्क्वायर या फ्लावर डिजाइन भी बनता है। इस डिजाइन को बनवाने में ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होते, इसलिए लोग इस डिजाइन को किच में जरूर बनवाते हैं। यह डिजाइन छत पर POP लगाकर बनाई जाती है। इसके बाद पेंट किया जाता है।

False ceiling designs for kitchens

इसके अलावा आप ग्लास और मिरर सीलिंग वाले डिजाइन का भी चुनाव कर सकती हैं। मॉर्डन और बड़े घरों में इस तरह का डिजाइन लोग बनवाते हैं। इस तरह के किचन में घर का स्पेस ज्यादा होना चाहिए, तभी यह अच्छा लुक देता है।

Creative kitchen ceiling solutions

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।