herzindagi
 day trip in mumbai for couple

Weekend Getaways For Couples: मुंबई में वीकेंड पर पार्टनर के साथ इन जगहों पर घूमने जाएं, नहीं होगा ज्यादा खर्चा

ऑफिस से मिली एक दिन की छुट्टी को बर्बाद करने की बजाय आपको कहीं घूमने जाना चाहिए। मुंबई में ऐसी कई जगहें हैं, जो पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताने के लिए बेस्ट हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-05-24, 11:38 IST

पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको कैसी जगह पसंद है। कई लोग शांत जगहों पर घूमना पसंद करते हैं, तो वहीं कई लोगों को चहल-पहल भरी जगहें पसंद होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पार्टनर के साथ एक दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। मुंबई के आस-पास की ये जगहें कपल्स की बीच काफी फेमस है। 

बांद्रा बैंडस्टैंड (Mumbai One Day Trip)

Mumbai One Day Trip

यह एक ऐसी जगह है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ घंटों समय बिता सकते हैं। बैंडस्टैंड कपल्स के बीच एक फेमस जगह है। आप यहां अपने पार्टनर का हाथ पकड़े अरब सागर के किनारे 1.2 किमी लंबी पैदल यात्रा कर सकते हैं। ठंडी-ठंडी हवा और समुद्र का शोर आपको बेहद सुकून देगा।

यहां बिताया हुआ समय आपके पूरे हफ्ते की थकान को खत्म कर देगा। यहां लहरों को चट्टानों से टकराते हुए देखना, हर किसी को पसंद आता है। हालांकि यहां हर दिन लोगों की भीड़ रहती है। अगर आपके पार्टनर को चहल-पहल वाली जगह पसंद है, तो आप यहां जा सकते हैं। यह मुंबई का फेमस समुद्र स्थल माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- मुंबई में रात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, पार्टनर के साथ जरूर जाएं

 

वर्सोवा रॉक बीच

places to visit in mumbai for  day

शांति की तलाश कर रहे कपल्स यहां आ सकते हैं। अंधेरी में स्थित, वर्सोवा रॉक बीच 2.7 किमी की विशाल चट्टानों से बना है। यहां पार्टनर के साथ आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। सनराइज और सनसेट का नजारा देखने के लिए कपल्स यहां आते हैं। रिश्तों में प्यार और मजबूती चाहिए, तो आपको ऐसी ही किसी शांत जगह पर जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- मुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान

romantic places

नॉर्थ मुंबई में स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान कपल्स के बीच एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां का हरा-भरा नजारा और मंबई की खूबसूरत झीलें कपल्स को आकर्षित करती हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ एक दिन का पिकनिक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। एक दिन के लिए घूमने के लिए यह अच्छी जगह है। 

छोटा कश्मीर, मड आइलैंड बीच, कार्टर रोड, विक्टोरिया गार्डन, एस्टेला और करनाला किला जैसी जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।