पार्टनर के साथ बार-बार मूवी नाइट और डिनर नाइट पर जाकर थक गए हैं, तो आपको उन जगहों पर जाने का प्लान करना चाहिए, जहां आप रात में मस्ती कर सकें। जहां आप घंटो तक पार्टनर के साथ बैठकर वक्त बिता सकें और कोई आपको रोके भी ना।
हर कपल चाहता है कि उन्हें ऐसी जगह पर घूमने का मौका मिले, जहां उन्हें शांति और सुकून मिले। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई में रात में घूमने के लिए अच्छी जगहों के बारे में बताएंगे।
मुंबई में पार्टनर के साथ रात में समय बिताने के लिए इससे अच्छी जगह आपको नहीं मिल सकती। कई बॉलीवुड फिल्मों में आपको इस जगह का सुंदर नजारा देखने को मिल जाएगा। मरीन ड्राइव कपल्स के लिए एक रोमांटिक जगह बन गया है, क्योंकि यहां आपको शाम के समय ढेर सारे कपल घूमते हुए नजर आएंगे।
समुद्र के किनारे लगे पत्थरों पर पार्टनर के साथ घंटो तक बैठने का सुकून आपको सभी परेशानियों को भूला देगा। पार्टनर के साथ यहां सूर्यास्त का नजारा देखना न भूलें।
View this post on Instagram
क्या आप अपने पार्टनर के साथ कभी मुंबई में छोटा कश्मीर घूमने गए हैं। गोरेगांव में स्थित ये जगह कपल्स के बीच सबसे ज्यादा फेमस है। यहां झील है, जहां आप बोटिंग कर सकते हैं। साथ ही, घंटो तक पार्टनर के साथ हरे-भरे पेड़ों के नीचे वक्त बिता सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी
कैस्टेला डी अगुआडा, जिसे बांद्रा किले के नाम से जाना जाता है, यह जगह भी घूमने के लिए बेस्ट है। ये जगह आपको फिल्म जाने तू..या जाने ना जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में देखने को मिलेगा। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय शाम और रात का है। पार्टनर के साथ यहां आप घंटो समय बिता सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बसंत ऋतु में घूमने के लिए बेस्ट है मुंबई की ये 3 जगहें, जल्दी से बना लें ट्रिप प्लान
मुंबई के वर्ली में स्थित तेज़ लहरों वाला यह समुद्र, जहां आपका समय कब बीत जाएगा, पता भी नहीं चलेगा। यह मुंबई के सबसे शांत जगहों में से एक है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ रात में घंटो तक बात कर सकते हैं। साथ ही, इस जगह पर आपको खाने-पीने की भी बहुत चीजें मिल जाएंगी।
यह जगह अंधेरी में स्थित है। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि ये 2.7 किमी की विशाल चट्टानों से बना है। शांति की तलाश कर रहे कपल यहां आ सकते हैं। यहां आपको सूर्यास्त और प्राकृतिक सुंदर नजारा देखने को मिलेगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।