बारिश का मौसम चल रहा है और ऐसे में चाय और पकौड़ा न बने ऐसा हो ही नहीं सकता। आमतौर पर घरों में दोपहर की भूख शांत करने के लिए गरमा गरम पकौड़ा और चाय का स्वाद लिया जाता है। घरों में लैकी, प्याज, आलू, पालक, भाजी जैसे कई तरह की सब्जियों से वेज पकौड़ा बनाया जाता है। ऐसे में यदि आप नॉन वेज लवर हैं तो आपके लिए भी कुछ खास है। यदि आप नॉनवेज खाना पसंद करती हैं तो हम आपके नॉनवेज पकौड़े के कुछ बढ़िया ऑप्शन लाए हैं। ये आपके बारिश के मजा को दोगुना कर देंगी, तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कुछ नॉनवेज पकौड़े के बारे में।
चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पहले मसाले में मैरीनेट किया जाता है। मैरीनेट कर इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दिया जाता है, ताकि मसालों का स्वाद चिकन में अच्छे से घुल सके। फिर इसे बेसन के घोल में डुबोकर डीप फ्राई किया जाता है। कुरकुरे मसालेदार स्वाद के साथ यह पकौड़ा खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है।
कुरकुरे और मसालेदार स्वाद से भरपूर मछली के पकोड़े मछली खाने वालों के लिए परफेक्ट है। कोमल मछली के मांस को मसाले के साथ मैरीनेट (मैरीनेट करने का सही तरीका) कर बेसन के घोल में डुबोकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है। तलने के बाद इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें और मानसून में मजा लें।
इसे भी पढ़ें: इन स्वादिष्ट खिचड़ी से मानसून बनाएं खास
पारंपरिक मसाले और बेसन के स्वाद से भरपूर झींगा लवर्स के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है। पहले झींगे को मैरीनेट किया जाता है और फिर बेसन के घोल में लपेटकर कुरकुरे होने तक डीप फ्राईकिया जाता है। जिन्हें सीफूड पसंद है उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।
कीमा से न सिर्फ बिरयानी या कबाब का मजा लिया जाता है, बल्कि इससे पकौड़े भी बना सकते हैं। भारतीय मसाले और प्याज के साथ कीमा का मिश्रण कर बेसन के घोल से बनाया गया पकौड़ा खाने में बेहतरीन लगता है।
सुनकर अजीब लगेगा लेकिन अंडे से भी पकौड़ा बनाया जाता है, जो कि खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। यदि आप साधारण अंडा का सेवन कर बोर हो चुके हैं, तो अब आप एक बार इस मानसून सीजन में अंडा पकोड़ा जरूर ट्राई करना चाहिए।
कीमा, चिकन और मछली का स्वाद नहीं पसंद तो आप क्रिस्पी मटन पकौड़े का स्वाद ले सकते हैं। नॉनवेज और मटन लवर्स के लिए यह बढ़िया पकौड़ा ऑप्शन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में मूंगफली से बनाएं ये स्वादिष्ट डिश, खाने में आ जाएगा मजा
इन अलग-अलग तरह के नॉनवेज पकौड़े को बारिश के दिनों में बनाएं और गरमा-गरम चाय के साथ इसका मजा लें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।