herzindagi
bengaluru night out place

बेंगलुरु के पास रात में घूमने के लिए अच्छी हैं ये 5 जगह, पार्टनर को आएगी पसंद

अगर आप रात में घूमना चाहते हैं, तो पूरा रात पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं, तो आपको एसी जगहों पर जाना चाहिए, जहां आपको सेफ भी महसूस हो और कोई रोके भी नहीं।   
Editorial
Updated:- 2024-06-11, 17:11 IST

कपल्स को अक्सर रात में घूमना अच्छा लगता है। क्योंकि इस समय सड़कों पर भीड़ नहीं होती और कोई उन्हें घूरता भी नहीं। बेंगलुरु में ऐसी कई जगहें हैं, जो आपको पसंद आएगी। घूमने लायक ऐसी जगहें हैं जिन पर आपको यकीन करना होगा। ये स्थान वास्तव में आपके और आपके पार्टनर के लिए यादगार होगा। बैंगलोर के पास इन जगहों पर नाइट ट्रैकिंग, कैंपिंग, शॉपिंग जैसे रोमांचक अनुभव के लिए जाना जाता है। 

स्कंदगिरी पहाड़ियां 

bengaluru

बैंगलोर शहर से लगभग 62 किमी और कर्नाटक में चिकबल्लापुर से 3 किमी दूर स्थित इस जगह को रात में घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। शांतिपूर्ण वातावरण से घिरा, स्कंदगिरी एक शानदार नजारे के लिए जाना जाता है। यहां आप पार्टनर के साथ रात में कैपिंग तो कर ही सकते हैं, लेकिन साथ में सुबह उठकर  सूर्योदय देखना वाकई यादगार पल होगा। पार्टनर के साथ सुनहरी सुबह देखने का मजा ही कुछ और होता है। 

इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में पार्टनर के साथ वीकेंड पर सस्ते में घूमना है, तो सस्ती टिकट में इन जगहों पर मिलेगी एंट्री

रामनगर

places to visit in night near bengaluru

बहुत से लोग रामनगर में रात में बिताने के मौके का इंतजार करते हैं। यह रात में घूमने के लिए प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। यहां कैंपिंग के दौरान आप बहुत सारे आउटडोर और  इनडोर एक्टिविटी का मजा उठा सकते हैं। कयाकिंग, कैनोइंग, रैपलिंग, ट्रैकिंग और जिप-लाइनिंग जैसी चीजें आप कर सकते हैं। यह बेंगलुरु में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह में से एक है।

सावनदुर्गा ट्रेक

बेंगलुरु से 60 किमी दूर सावनदुर्गा एक जंगल में स्थित है। यह स्थान अपनी चुनौतीपूर्ण चढ़ाई के लिए जाना जाता है। पार्टनर के साथ रात में कुछ एडवेंचर करना है, तो यहां जाने का प्लान बना लें। सावनदुर्गा का रात का आकर्षक नजारा आपका मन मोह लेगा। 

उत्तरी बेट्टा ट्रेक 

इस ट्रेक की यात्रा एक छोटे से गांव से शुरू होती है। यहां यात्रा के लिए आपको एक पेशेवर गाइड की जरूरत होगी।  उत्तरी हिल के नाम से मशहूर ये जगह रात में ट्रेकिंग के लिए अच्छी है। लेकिन आप बिना गाइड के यात्रा करने से बचें। यहां हरे-भरे वातावरण का शांत दृश्य और सूर्योदय का सुंदर नजारा आपके ट्रिप को यादगार बना देगा। 

इसे भी पढ़ें- हनीमून के लिए शिमला-मनाली नहीं बेंगलुरु के पास इन जगहों पर जाएं घूमने, यहां मिलेंगे सस्ते होटल

नंदी हिल्स

places to visit in night =bengaluru

इसके बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या यहां रात में कैंपिंग का लुत्फ आपने उठाया है। अगर नहीं तो एक बार आपको इस ट्रिप पर जाना चाहिए। घर से दूर खुले आसमान के नीचे, तारों को देखना आपको कभी इस यात्रा को भूलने नहीं देगा।  यह स्थान बैंगलोर में रात के समय अवश्य घूमने लायक पर्यटन स्थलों में से एक है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।