हनीमून के लिए अगर लोकेशन अच्छी मिल जाए, तो कपल्स ज्यादा खर्चा करने में भी नहीं कतराते। लेकिन कई कपल्स है, जो कम बजट की वजह से कहीं दूर हनीमून पर जाने का प्लान ही नहीं बना पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि टूरिस्ट प्लेसिस पर होटल और घूमने का खर्च बहुत ज्यादा होता है।
एक रात के लिए होटल बुक करने के लिए ही उन्हें 3 से 4 हजार रुपये भरने पड़ते हैं। ऐसे कपल्स के लिए हम एक खास लोकेशन लेकर आए हैं। यहां घूमने का खर्च भी ज्यादा नहीं आएगा और होटल भी सस्ते मिलेंगे।
अक्सर कपल्स को हनीमून के लिए पहाड़ों पर जाना ज्यादा पसंद होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां का सुंदर नजारा, हरे-भरे पेड़ और शांत स्वच्छ वातावरण कपल्स को ज्यादा पसंद आता है। आपको यहां अच्छे हिल स्टेशन भी मिल जाएंगे, जहां आप अपने हनीमून ट्रिप को इंजॉय कर सकते हैं।
बेंगलुरु शहर में घूमने के बाद आप आप 3 घंटे की दूरी पर स्थित सकलेशपुर घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां रहने के लिए एक एक से होम स्टे और होटल मिल जाएंगे। यह बेंगलुरू के पास अच्छे हिल स्टेशन में से एक है। यह जगह मलनाड के क्षेत्र में स्थित है, जो शानदार पहाड़ियों से घिरा हुआ है। आप यहां 2 दिन का रोमांटिक हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बैंगलोर में पार्टनर के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें
बेंगलुरु से मात्र 4 घंटे की दूरी पर स्थित यह जगह राज्य के प्रमुख कॉफी उत्पादक क्षेत्रों में से एक मानी जाती है। यहां का हरा-भरा नजारा हर कपल को आकर्षित करता है। यह हिल स्टेशन पूरे साल पर्यटकों के बीच लोकप्रिय रहता है। आप यहां कभी भी घूमने जा सकते हैं। बेंगलुरु के पास के सभी हिल स्टेशनों में से, इस जगह को प्रकृति ने सबसे ज्यादा खूबसूरत बनाया है।
यहां होटल आपको 2000 से 3000 के बीच आसानी से मिल जाएंगे। आप ऑनलाइन होटल बुक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु से मात्र 3 घंटे की दूरी में स्थित हैं ये खूबसूरत जगहें, पार्टनर के साथ बनाएं घूमने का प्लान
समुद्र तल से 6,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह जगह, बेंगलुरु की सबसे सुंदर जगह में से एक है। विभिन्न प्रकार के जंगली फूलों, हरे-भरे वातावरण और रंग-बिरंगी तितलियों के लिए यह जगह कपल्स के बीच जानी जाती है। कुन्नूर को ऊटी के बाद नीलगिरि ढलानों में दूसरा सबसे बड़ा ढलान स्टेशन माना जाता है। यहां पहुंचने में आपको मात्र 4 से 5 घंटे का समय लगेगा।
आप इन सभी लोकेशन में किसी एक जगह को अपना हनीमून डेस्टिनेशन बना सकते हैं। यहां 3 से 4 दिनों तक पार्टनर के साथ होटल में रात गुजारने का खर्च 8 हजार से 10 हजार तक आएगा। इस तरह आपका हनीमून ट्रिप मात्र 15000 से 20 हजार में आसानी से हो जाएगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।