herzindagi
bengaluru  weekend getaway for couples

बेंगलुरु में पार्टनर के साथ वीकेंड पर सस्ते में घूमना है, तो सस्ती टिकट में इन जगहों पर मिलेगी एंट्री

बेंगलुरु में कपल्स अलग रोमांटिक जगह ढूंढ रहे हैं, तो इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम जिन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां सबसे ज्यादा कपल्स की भीड़ देखी जाती है।   
Editorial
Updated:- 2024-06-07, 17:10 IST

बेंगलुरु भारत के सबसे रोमांटिक जगह में से एक है। यहां पूरे साल मौसम सुहावना रहता है। यहां गर्मियों के मौसम में कब्बन पार्क और लाल बाग प्रकृति प्रेमियों के पसंदीदा हैं। क्योंकि यहां का हरा-भरा नजारा आपको ताजगी अहसास करवाता है। 

अगर आप इन जगहों पर घूम चुके हैं और बेंगलुरु में किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां एंट्री के लिए टिकट भी सस्ती हो और नजारा भी अच्छा हो, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में विस्तार जानकारी देंगे। 

लुंबिनी गार्डन (Lumbini Gardens)

Lumbini Gardens

लुंबिनी गार्डन में प्रति व्यक्ति एंट्री फीस मात्र 50 रुपये है। साथ ही, 3 साल के बच्चों के लिए यहां कोई टिकट फीस नहीं है। कपल्स को यह जगह इसलिए पसंद आएगी, क्योंकि यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं। पानी के ऊपर से गुजरती ठंडी हवा, हरे-भरे पेड़ और सुंदर नजारा वाकई एक रोमांटिक डेट के लिए अच्छा है। बोटिंग के लिए प्रति व्यक्ति आपको 100 रुपये देने पड़ सकते हैं। बेंगलुरु में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह में से एक है।

  • समय- सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। 

इसे भी पढ़ें- हनीमून के लिए शिमला-मनाली नहीं बेंगलुरु के पास इन जगहों पर जाएं घूमने, यहां मिलेंगे सस्ते होटल

एमजी रोड नाइट शॉपिंग

market

अगर पार्टनर के साथ बेंगलुरु में फ्री वाली जगह पर घूमने जाना है, तो आप एमजी रोड के नाइट शॉपिंग वाले एरिया में जा सकते हैं। यहां आपको कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। वैसे भी लड़कियों को शॉपिंग करना पसंद होता है। इसलिए उन्हें यह जगह पसंद आएगी। यहां कैफे या रेस्तरां में जा सकता है और साथी के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकता है।

इसे भी पढ़ें- बैंगलोर में पार्टनर के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें

 

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान (Bannerghatta National Park)

Bannerghatta National Park

बेंगलुरु में कपल्स के लिए बेस्ट जगह की तलाश कर रहे हैं, जो सस्ती हो और रोमांचक हो, तो यहां आने का प्लान बना लें। ये नेशनल पार्क कपल्स द्वारा खूब पसंद किया जाता है। ये जगह उत्साह और रोमांच से भरपूर है। 

  • फीस- यहां प्रति व्यक्ति एंट्री फीस 80 रुपये है। 
  • बच्चों के लिए 40 रुपये एंट्री फीस है। 
  • अगर आप सफारी करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अलग से चार्ज देना होगा। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।