herzindagi
mussoorie road trip plan under 50 km distance

मसूरी से रोड ट्रिप के लिए कहां जा सकती हैं आप, 50 किमी के अंदर बनाएं ट्रिप प्लान

बारिश के मौसम में पहाड़ी जगहों पर ट्रैफिक ज्यादा होता है। मसूरी में भी इस समय पर्यटकों की भीड़ लगी हुई है, ऐसे में लोग सुकून के पल बिताने के लिए, आस-पास के हिल स्टेशन सर्च कर रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-16, 16:01 IST

मसूरी घूमने गए लोग अक्सर आस-पास की जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए नई जगहें सर्च करते हैं। वह ऐसी जगहों पर जाना चाहते हैं, जहां जाने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगता हो। क्योंकि, मसूरी अक्सर लोग स्कूटी या बाइक से ही घूमने जाते हैं। इसलिए, स्कूटी पर आप लोग ज्यादा दूर घूमने का नहीं सोचते। बाइक राइड के लिए आस-पास की जगहें बहुत होती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मसूरी के पास कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप 1 दिन में मसूरी से घूमकर वापस आना चाहती हैं, तो इन जगहों पर जा सकती हैं।

मसूरी से कनाताल जाएं

मसूरी से कनाताल जाने का सफर आपके लिए यादगार होगा। क्योंकि, इसमें आपका खर्च ज्यादा नहीं होने वाला है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप मसूरी की भीड़ से बाहर निकल आएंगे। इसलिए, आप आराम से मौसम का और नजारों का आनंद उठा सकते हैं। अगर आपका 2 दिन का ट्रिप प्लान है, तो आप एक दिन कानाताल में बिता सकती हैं।

  • दूरी- मसूरी से कनाताल की दूरी लगभग 2 घंटे की है।

इसे भी पढ़ें-मानसून में घूमने के लिए क्यों करना खर्चे की टेंशन? बेंगलुरु से 10 हजार के बजट में कपल्स ट्रिप प्लान कर सकते हैं यहां

mussoorie road trip plan under 50 km distances

मसूरी से धनोल्टी

मसूरी वालों के लिए तो धनोल्टी भी अच्छी जगह है। इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें ज्यादा भीड़ नहीं रहने वाली। आप चाहें, तो यहां 2 दिन सुकून के बिता सकती हैं। यहां होटल भी सस्ते हैं और नजारा भी खूबसूरत है। लोग दूर-दूर से इस जगह पर घूमने आते हैं। अधिकतर लोग यहां सुकून के पल बिताने आते हैं। य पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • दूरी- मसूरी से धनोल्टी की दूरी लगभग 55 किमी है। स्कूटी या बाइक राइड के लिए यह बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें-जिंदगी हसीन हो जाएगी, पार्टनर के साथ अगस्त में देश की इन टॉप 5 रोमांटिक जगहों पर घूम आएं

mussoorie road trip plan under 50 km distance1

मसूरी से ऋषिकेश

बाइक या स्कूटी राइड के लिए मसूरी से ऋषिकेश भी घूम सकती हैं। क्योंकि, यह लगभग 2 घंटे का सफर और रास्ते बेहद खूबसूरत हैं। रोड ट्रिप के लिए अच्छी नजारा और अच्छी सड़कों का होना जरूरी है। इसलिए, अगर आप सोच रही हैं कि मसूरी से अच्छे रोड ट्रिप के लिए कहां जाए, तो बिना कुछ सोचे यहां के लिए निकल जाएं। यह अकेले सफर के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • दूरी- मसूरी से ऋषिकेश की दूरी लगभग 2 घंटे की है।

mussoorie road trip plan under 50 km distance2

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।