herzindagi
places to visit in monsoon under 10000 budget from bengaluru

मानसून में घूमने के लिए क्यों करना खर्चे की टेंशन? बेंगलुरु से 10 हजार के बजट में कपल्स ट्रिप प्लान कर सकते हैं यहां

Editorial
Updated:- 2025-07-14, 15:02 IST

मानसून में बजट में घूमने के लिए आपको ज्यादा लोकेशन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती। क्योंकि, सभी जगहें खूबसूरती से भर जाती हैं। बारिश की वजह से वातावरण हरा-भरा हो जाता है, जिसकी वजह से अगर आप स्कूटी-बाइक पर भी घूमने निकलते हैं, तो हवा ताजगी से भरी हुई महसूस होती है। ऐसे में जब ठंडी और ताजी हवा आपके चेहरे पर पड़ती है, तो आपको सुकून का अहसास होता है। अगर आप बेंगलुरु से अच्छी जगहें ढूंढ रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु से बजट में घूमने के लिए अच्छी जगहें बताएंगे।

बेंगलुरु के पास खूबसूरत जगह

बेंगलुरु से ऊटी- बारिश में लोग दूर-दूर से ऊटी घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप इस खूबसूरत हिल स्टेशन के पास रहती हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। बारिश के मौसम में यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है।यहबैंगलुरु के पास बेस्ट कपल स्पॉटमाना जाता है।

  • समय- अगर आप अपनी गाड़ी से जाती हैं, तो आपको 5 से 6 घंटे का समय लगेगा।
  • खर्च- बाइक से जाने पर आराम से आप 2 दिनों का ट्रिप 10 हजार में पूरा कर सकती हैं।
  • बस से जाती हैं, तो भी आपको खर्च कम आएगा। कोशिश करें कि नॉन एसी बस से सफर करें।

इसे भी पढ़ें-बेंगलुरु में बच्चों के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह

places to visit in monsoon under 10000 budget from bengaluru3

बेंगलुरु से सकलेशपुर

पार्टनर के साथ घूमने के लिए सकलेशपुर जगह कैसे भूल सकती हैं। कॉफी बागानों से भरी हुई यह जगह बारिश में इतनी ज्यादा सुंदर लगती है कि आप इसे भूलेंगे नहीं। हर तरफ बस हर-भरा क्षेत्र ही नजर आता है। ऐसे खूबसूरत वातारवण घूमने का प्लान आप वीकेंड पर बना सकते हैं। क्योंकि, यहां पहुंचने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।

  • समय- अगर आप अपनी गाड़ी से जा रही हैं, तो आपको लगभग 4 घंटे का समय लगेगा।
  • खर्च- 10 हजार में आराम से आप अपने पार्टनर के साथ 2 दिन का ट्रिप प्लान कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-बैंगलोर में पार्टनर के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें

places to visit in monsoon under 10000 budget from bengaluru1

बेंगलुरु से चिकमंगलूर

बेंगलुरु से चिकमंगलूर भी घूमना आपके लिए बेस्ट है। बजट में घूमने वाले लोग अक्सर यहां जाते हैं। वीकेंड पर अक्सर लोग बेंगलुरु के आस-पास वाली जगहों पर ही घूमने जाते हैं। क्योंकि, इससे खर्च भी कम होता है और ट्रैवल का स्ट्रेस भी ज्यादा नहीं रहता।  यह बेंगलुरु के पास रोमांटिक जगह में से एक है।

  • समय- अपनी गाड़ी से बेंगलुरु से चिकमंगलूर जाने में आपको लगभग 5 घंटे का समय लग जाएगा।
  • कोशिश करें कि स्कूटी या बाइक से जाएं, इससे खर्च कम होगा।

 places to visit in monsoon under 10000 budget from bengaluru2

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।