नॉर्थ-ईस्ट अपनी लोक-संस्कृति के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी खूब प्रसिद्ध है। नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में हर दिन लाखों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें हैं। सेवेन सिस्टर के नाम से प्रसिद्ध नॉर्थ-ईस्ट में आप कभी ना कभी घूमने ज़रूर गए होंगे।
लेकिन, नॉर्थ-ईस्ट घूमने के लिए जिस तरह फेमस है ठीक उसी तरह यहां मौजूद कुछ जगहें डरावनी कहानियों के लिए भी लोगों के बीच बेहद प्रचलित हैं। आज इस लेख में हम आपको नॉर्थ-ईस्ट की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां शायद ही कोई अकेले घूमने के लिए जाना चाहेगा। इन सभी जगहों की कहानी भी बेहद दिलचस्प हैं, तो आइए जानते हैं।
भुतहा लॉज
असम के जोरहाट में एक ऐसी जगह है जहां शाम होते ही कोई भी जाने से डरता है। जी हां, उस जगह का नाम है भुतहा लॉज, जिसे भुतहा घर के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस घर का निर्माण अंग्रेजों के समय किया गया था। स्थानीय लोगों कि माने तो शाम होते ही इस जगह से रोने, चिल्लाने और हंसने की आवाजें आती हैं।
इसे भी पढ़ें:भारत में मौजूद इन 9 प्रसिद्ध गुफाओं के बारे में कितना जानते हैं आप, हर एक की कहानी है दिलचस्प
जोली गांव
अरुणाचल प्रदेश में मौजूद जोली गांव एक बेहद ही डरावनी जगह है। चारों तरफ से घने जंगलों से घिरा हुआ ये स्थान कई घटनाओं के लिए भी जाना जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोग यहां घूमने और मछली पकड़ने गए थे, जिसे बाद वो कभी भी घर नहीं लौटे। (नागपुर की भुतहा जगहें) कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इस जगह आज भी प्रेत का साया है और रात के मसय जंगल से पत्थरों की बरसात होने लगती हैं।
जतिंगा घाटी
खूबसूरती के मामले से जतिंगा घाटी बेहद ही फेमस जगह है लेकिन, शाम होते ही यहां कोई भी घूमने के लिए जाने से डरता है। ऐसा माना जाता है कि सर्दियों के मौसम के दौरान मौत की घाटी बन जाती है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में इस जगह कई लोगों ने आत्महत्या कर ली थी, जिसकी वजह से यहां से अजीबो-गरीब आवाजे आती है।
इसे भी पढ़ें:बेंगलुरु के सबसे हॉन्टेड प्लेस, जहां कोई अकेले नहीं जाना चाहेगा
डॉव हिल्स
दार्जिलिंग में मौजूद डॉव हिल्स एक बेहद ही फेमस जगह है लेकिन, यहां की डरावनी कहानियां भी बेहद फेमस हैं। कहा जाता है कि यहां मौजूद एक स्कूल में बहुत ही रहस्यमयी हत्याएं हो चुकी हैं। इसके अलावा स्थानीय लोगों का यह मानना है कि यहां एक पहाड़ है, जहां से शाम होते ही अजीबो-गरीब आवाजे आने लगती हैं। कभी चिल्लाने, हंसने और कभी गाना गाने की आवाजे आती रहती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@static.toiimg.com,i.insider.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों