मध्य प्रदेश का इंदौर शहर देश का सबसे साफ-सुथरा शहर है। इंदौर में घूमने के लिए एक नहीं बल्कि ऐसी कई जगहें हैं जहां हर साल हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए आते हैं। लालबाग पैलेस, राजवाड़ा, मशहूर कांच मंदिर, रालामंडल वन्य जीव अभयारण्य और पातालपानी झरना आदि ऐसी कई जगहों पर तो हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि क्या आप इंदौर की गलियों में मौजूद भुतहा जगहों के बारे में जानते हैं तो आपका जवाब क्या हो सकता है। शायद आप बोले कि इसके बारे में तो कोई अधिक जानकारी नहीं है। ऐसे में अगर आप भी इंदौर की भुतहा जगहों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि आज इस लेख में हम आपको इंदौर की साफ-सुथरी गलियों में मौजूद कुछ भुतहा जगहों के बार में बताने जा रहे हैं जहां कोई भी अकेले जाने से डरता है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
काजी की चाल
इंदौर शहर में मौजूद काजी की चाल सबसे डरावनी जगहों में से एक है। कहा जाता है कि आज भी सूरज ढलते ही कोई भी इस जगह के आसपास जाने से डरता है। खासकर अकेले जाने की कोई भी हिम्मत नहीं करता है। एक अन्य कहानी ये है कि कुछ साल पहले एक कम उम्र की लड़की ने इस जगह खुद को जलाकर आत्म हत्या का ली थी जिसके बाद कोई भी यहां जाने से डरता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस धटना के बाद सूरज ढलते ही यहां से अजीबों-गरीब आवाजे आती हैं। काजी की चाल के बगल में मौजूद गोमा की फेल भी एक डरावनी जगह है।
इसे भी पढ़ें:गर्मियों में घूमने के लिए दिल्ली से लगभग 296 किमी दूर है खूबसूरत नालागढ़ हिल स्टेशन
गमले वाली पुलिया
इंदौर की गमले वाली पुलिया जगह डरावनी में से एक है। यह एक सड़क है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पुलिया पर सफ़ेद साड़ी पहनी एक महिला रात के अंधेरे में दिखाई देती है। कहा जाता है वो महिला कई बार रात के अंधेरे में चलते मुसाफिर को अचानक से रोकर लिफ्ट मांगती है। इस वजह से इस सड़क पर कई बार दुर्घटनाएं घटती हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि 12 बजे के बाद इस सड़क से कोई भी जाने से डरता है।
लाल बाग महल
इंदौर का लाल बाग महल भी शहर के प्रेतवाधित स्थानों में से एक है। इस विशाल महल का निर्माण शिवाजी राव होल्कर के करवाया था। हर महीने यहां हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं और उनमें से कई लोगों का मानना है कि यह महल प्रेतवाधित है। उनका मानना है कि इस महल में किसी प्रेत-आत्मा का साया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि रात के समय यहां से चीखने-चिल्लाने जैसी आवाजे आती हैं। आपको बता दें कि सूरज ढलते ही इस महल के आसपास कोई भी घूमने के लिए नहीं जाता है।
फूटी कोठी
इंदौर में मौजूद फूटी कोठी की कहानी बेहद ही दिलचस्प है। कहा जाता है कि उस समय के राजा ने भी किसी भुतिया कारणों की वजह से इस कोठी का निर्माण नहीं करवा सके। कुछ साल पहले यहां लोग पिकनिक मनाने आते थे लेकिन अब नहीं आते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कोठी की न छत है और न ही दवाजें हैं। कई लोगों का मानना है कि यहां जाने पर हवा में कुछ अजीब एहसास होता है। आज यह जगह जर्जर हालत में है।
इसे भी पढ़ें:गुजरात के जूनागढ़ में इन खूबसूरत प्लेसेस पर एक बार जरूर घूमने जाएं
एम.जी रोड़ की खाली इमारत
इंदौर शहर में मौजूद एम.जी रोड सबसे व्यस्त स्थानों में से एक है। इस सड़क के किनारे एक खाली इस्मारत है जो डरावनी जगह के रूप में फेमस है। स्थानीय लोगों का मानना है कि कुछ साल पहले इस इमारत में एक महिला में आत्माहत्या कर ली थी। इस घटना के बाद कई दिनों तक महिला का मृत शरीर इसी इमारत में मौजूद थी। (मध्य प्रदेश के 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन्स) इस घटना के बाद इस इमारत में अजीबो-गरीब हरकत का आभास हुआ जिसके बाद कोई भी यहां जाने से डरने लगा।
अगली बार आप जब भी इंदौर घूमने के लिए निकलेंगे तो शहर में मौजूद इन भुतियां जगहों पर ज़रूर घूमना चाहेंगे। वैसे इस जगहों पर अकेले घूमने के लिए न निकले तो ही सही है। यहां आप ग्रुप में ही घूमने के लिए निकले। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@thevirginblogs.com,blogspot.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों