हरियाली और ठंडी हवा के बीच कुछ दिन घूमना लगभग सभी पसंद करते हैं। खासकर, मन की शांति के लिए प्रकृति के बीच और अपनों के साथ घूमने का कुछ अधिक ही मन करता है। गर्मी के मौसम में हरियाली और ठंडी हवा मन को वाइब्स प्रदान करती है और साथ में तनावों को दूर करने में भी मदद करती है। इसलिए समय-समय हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप कभी भी घूमने के लिए जा सके।
इस लेख से पहले मंडी, नाहन, सुंदरनगर, अर्की गांव और ऊना आदि कई जगहों के बारे में बता चुके हैं जो दिल्ली से बेहद ही करीब है। इसी क्रम में आज हम आपको नालागढ़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल्ली से लगभग 296 किलोमीटर दूर है। नालागढ़ एक हिल स्टेशन के रूप में भी फेमस है। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों के मौसम में दिल्ली के आसपास घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां जा सकते हैं। आइए नालागढ़ की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं।
नालागढ़ में स्थित गोबिंद सागर झील सबसे फेमस और लोकप्रिय जगहों में से एक है। गोबिंद सागर झील पिकनिक स्थल के रूप में भी लोकप्रिय है। अगर आप ठंडी हवा और प्रकृति का भरपूर आनंद उठाना चाहते हैं तो आप यहां कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। झील के किनारे घूमने के साथ-साथ ठंडे-ठंडे पानी में मस्ती और धमाल भी कर सकते हैं। कहा जाता है कि गोबिंद सागर झील में मछलियों की लगभग 50 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस झील का नाम सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के नाम पर रखा गया है।
इसे भी पढ़ें:हिमाचल का गांव अर्की है बेहद खूबसूरत, दिल्ली से लगभग 328 किमी है दूर
View this post on Instagram
अरावली की पहाड़ियों के किनारे पर स्थित यह किला नालागढ़ में घूमने के लिए एक बेस्ट स्थल है। यह फोर्ट पहाड़ी की चोटी पर लगभग 10 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। ऐसे में अगर आपको नालागढ़ के इतिहास को करीब से जानना है तो आपको नालागढ़ फोर्ट घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए। यहां से आप प्रकृति का अद्भुत नज़ारा भी देख सकते हैं। (ऊना हिल स्टेशन) इसके अलावा रामगढ़ किला और कुथार का किला भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
झील और फोर्ट घूमने के बाद अब समय है हरियाली के बीच घूमने का। नालागढ़ में मौजूद मजाथल वन्यजीव अभयारण्य घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। नालागढ़ का यह अभयारण्य अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि यह अभयारण्य लगभग 1995 मीटर की ऊंचाई के साथ लगभग 36 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैला हुआ है। आपको बता दें कि यहां आप बाघ, तेंदुआ, भालू, जंगली सूअर, हिरण और जंगली बिल्ली, आदि जीवों को देख सकते हैं। ऐसे में अगर आप नालागढ़ की सैर में थोड़ा रोमांचक लाना चाहते हैं तो इस वन्यजीव अभयारण्य में घूमने जा सकते हैं।
नालागढ़ से लगभग 35 किमी की दूरी पर मौजूद यादविंद्र गार्डन घूमने के लिए एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है। 17वीं शताब्दी में औरंगज़ेब के शासनकाल के दौरान निर्मित यह गार्डन धार्मिक महत्व के रूप में भी प्रसिद्ध है। इसका नाम पंचपुरा शहर से जोड़कर देखा जाता है और कहा जाता है कि पंचपुरा पांडवों का शहर हुआ करता था। शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी पर स्थित यादविंद्र गार्डन में जल महल, शीश महल और रंग महल हैं जो सैलानियों को बेहद प्रभावित करते हैं।
इसे भी पढ़ें:बागेश्वर: जहां भगवान शिव और पार्वती बाघ एवं गाय के रूप में करते थे निवास
अगर आप नालागढ़ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां आप वायु, रेल और सड़क मार्क से भी पहुंच सकते हैं। निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ पहुंचने के बाद यहां से टैक्सी या कैब लेकर आप घूमने जा सकते हैं। नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 21 A के बहुत करीब है। (मलाणा हिल स्टेशन) ऐसे में आप बस यह फिर अपनी कार से भी घूमने के लिए जा सकते हैं। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से भी आप टैक्सी या कैब लेकर घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आप नालगढ़ में एक से दो दिन रहने का प्लान बना रहे हैं तो आप यहां आसानी से होटल में रूक सकते हैं। होटल गिंज़, वाइब्स होटल, लेमन ट्री होटल, होटल कारा आदि कई ऐसी जगहें हैं जहां आप बहुत कम पैसे में आसानी से रूम लेकर रूक सकते हैं। इन होटलों में स्थानीय भोजन से लेकर पंजाबी, साउथ-इंडियन, नार्थ-ईस्ट आदि कई व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@holidify.com,fortramshehar.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।