herzindagi
most expensive places in india

ये हैं भारत की सबसे महंगी जगहें, ज़रा सोच समझकर यहां जाने का बनाएं प्लान

अगर आप भी भारत में मौजूद सबसे महंगी जगह और चीजों के बारे में जानना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2022-07-21, 19:21 IST

अच्छा, आपसे कुछ सवाल है। जैसे- भारत की सबसे एक्सपेंसिव ट्रेन का क्या नाम है? दूसरा सवाल- भारत के सबसे एक्सपेंसिव मॉल क्या नाम है? तीसरा सवाल-भारत के सबसे एक्सपेंसिव होटल का क्या नाम है? और चौथा सवाल-भारत के सबसे एक्सपेंसिव रेस्टोरेंट का क्या नाम है? क्या आप इन चारों सवालों का जवाब दे सकते हैं? अगर नहीं, तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस में हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देने जा रहे हैं और ये भी बताने जा रहे हैं कि यहां कौन सी चीज सबसे सस्ती है। आइए जानते हैं।

भारत का एक्सपेंसिव ट्रेन

most expensive train in india

आपने कभी न कभी ट्रेन में ज़रूर सफ़र किया होगा लेकिन क्या आप सबसे एक्सपेंसिव ट्रेन के बारे में बता सकते हैं। आपको बता दें कि सबसे एक्सपेंसिव ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस है। अगर आप इस ट्रेन में सफ़र करते हैं तो लाखों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। अगर आप इस ट्रेन में 7D/6N के लिए डीलक्स केबिन बुक और सफ़र पर जाते हैं तो आपको $7,380 यानी लगभग 6 लाख रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। अगर आप 4D/3N के लिए डीलक्स केबिन बुक करते हैं तो आपको $46,50 यानी लगभग 4 लाख रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

भारत का एक्सपेंसिव होटल

most expensive hotel in india

कहा जाता है कि सबसे एक्सपेंसिव होटल रामबाग पैलेस है। यह होटल किसी और जगह नहीं बल्कि राजस्थान के जयपुर में मौजूद है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ओबेरॉय उदयविलास (उदयपुर) और तीसरा लीला पैलेस (नई दिल्ली) में मौजूद है। कहा जाता कि रामबाग पैलेस सबसे में एक समय का भोजन करने के लिए आपके पास कम से कम दस से बारह हज़ार रुपये पास में होने चाहिए। आपको बता दें कि सबसे सस्ती चीजों में लाइम वॉटर है।

इसे भी पढ़ें:Ac से लेकर स्लीपर तक, जानें भारतीय रेलवे में कितनी तरह की होती है सीट

भारत का एक्सपेंसिव मॉल

most expensive mall in india

सबसे एक्सपेंसिव मॉल में मॉल का नाम है। जी हां, एक मॉल दिल्ली में है जिसका नाम है डीएलएफ एम्पोरियो जो साउथ दिल्ली में मौजूद है। दूसरा मॉल मुंबई में मौजूद है जिसका नाम है फीनिक्स। ऐसे में अगर आप इन मॉल में कुछ ही खाने के लिए पहुंचते हैं तो आपकी जेब पर भारी असर पड़ सकता है। कहा जाता है कि यहां कुछ चीजें अन्य मॉल से अधिक कीमत पर मिलती हैं।

इसे भी पढ़ें:क्या आपने सुना है दक्षिण भारत में स्थित इस फेमस बटरफ्लाई फॉरेस्ट के बारे में? एक बार ज़रूर बनाएं घूमने का प्लान

भारत का एक्सपेंसिव रेस्टोरेंट

most expensive restaurants in india

अगर बात करें भारत के सबसे एक्सपेंसिव रेस्टोरेंट के बारे में तो सबसे पहले नाम वासबी बाय मोरिमोतो का लिया जाता है साथ में ताजमहल पैलेस का भी नाम लिया जाता है। इसके अलावा ओरिएंट एक्सप्रेस, ताज पैलेस (नई दिल्ली) को भी सबसे एक्सपेंसिव रेस्टोरेंट माना जाता है। कहा जाता है की यहां सबसे सस्ता सूप है जो लगभग 1200 रुपये में मिलता है। ऐसे में आपका यहां जाना मतलब जेब खाली होना भी हो सकता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@blacktomato,remotelands)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।