दुनिया की सबसे महंगी Dishes,आम लोगों के बजट से बाहर

दुनिया में कुछ रेस्टोरेंट अपने लग्जीरियस डिश के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में इन रेस्टोरेंट की कीमत इतनी ज्यादा होती है कि हर कोई इसे अफोर्ड नहीं कर सकता है।

expensive food

रेस्टोरेंट में खाना हम सभी को बहुत पसंद होता है। कुछ लोगों को अलग-अलग जगह के फूड ट्राई करने में बड़ा मजा आता है,पर कई जगहें ऐसी हैं जहां खाना खाना हमारे लिए बहुत एक्सपेंसिव पड़ सकता है। इस कारण कई बार महंगे दामों के चलते हम रेस्टोरेंट का खाना अवॉइड करते हैं और उसकी जगह किसी स्ट्रीट कॉर्नर पर कम दाम में स्ट्रीट फूड एन्जॉय करते हैं। इसका मतलब यह कि महंगे दामों के कारण हम किसी भी जगह पर जाने का मन बदल देते हैं। पर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं जो अपनी महंगी डिशेज के लिए जाने जाते हैं।

ऐसे लग्जीरियस रेस्टोरेंट्स में ज्यादातर बहुत अमीर लोग ही जाना अफोर्ड कर पाते हैं, डिश की ज्यादा कीमत के चलते खाने का बिल चुका पाना आम आदमी के बजट से बाहर हो जाता है। इस तरह के रेस्टोरेंट अपनी बिक्री बढ़ाने और चर्चा में आने के लिए अलग-अलग डिशेज बनाने की शुरुआत किया करते हैं।

ज्यादातर ऐसी डिशेज बहुत महंगी होती हैं, इनके महंगे होने का कारण ये है कि इन डिशेस की यूनीकनेस होती है, जिनमें इनके बनाने की विधि और सामग्री शामिल होते हैं। ऐसे में नए और एक्सपेरिमेंटल खाने का शौक रखने वाले लोग ऐसी डिश को एक्सप्लोर करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही समहंगी डिशेस के बारे में बताएंगे जिनके दाम आपको हैरान कर देंगे।

Louis XIII-

pizza recipe

पिज्जा खाना हर किसी बहुत पसंद होता है, दुनिया भर में एक दिन में ही हजारों टन का पिज्जा खा लिया जाता है। पर एक पिज्जा ऐसा भी है जिसकी कीमत आपके लिए बहुत ही ज्यादा हो सकती है। अमेरिका का यह पीज्जा जो 12,000 डॉलर की कीमत में मिलता है, जिसकी भारतीय रुपयों में कीमत 9,01,421 रुपये तक होती है। इस पिज्जा की इतनी महंगी कीमत होने का राज़ इसके बनने की विधि में छुपा हुआ है। इस पिज्जा को बनाने के लिए 3 दिन का समय लगता है, क्योंकि इसकी टॉपिंग बहुत ही खास और रेयर होती है। इसकी टॉपिंग में दुनिया की सबसे मशहूर organic buffalo mozzarella का इस्तेमाल किया जाता है जो कि दुनिया में बहुत रेयर है। इसके अलावा इसके अंदर इस्तेमाल किए जाने वाले खाद्य पदार्थ और हर्ब्स भी बहुत ही महंगे और रेयर होते हैं, जिस कारण इस पिज्जा का रेट आम पिज्जा से कई गुना ज्यादा होता है।

युबारी किंग मेलन -

melon

युबारी किंग मेलन कोई डिश नहीं बल्कि एक तरीके का तरबूज होता है। जो मुख्यतः जापान(घर पर ट्राई करें जापानी स्वीट डिश) में पाया जाता है, जापान के लोगों में इस फल की बड़ी मान्यता है। जापान के धनाढ्य लोग इसे खुशी के मौके पर एक दूसरे को तोहफे में भेंट करते हैं।

यह अंदर से नारंगी रंग का होता है। इस फल की कीमत 6000 डॉलर तक होती है, पर एक बार एक नीलामी के दौरान 29000 डॉलर में बिका था। यह फल सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है,पर आप यह जानकर हैरान होंगे कि इस फल जितनी कीमत में आप कोई कार भी खरीद सकते हैं। 17 से 19 लाख रुपये किलो में मिलने वाला फल दुनिया भर में बहुत रेयर है।

इसे भी पढ़ें- हेल्दी और स्वादिष्ट स्प्राउट्स की रेसिपीज शेफ कविराज खियालानी से जानें

लिंडथ होवे पुडिंग -

pudding price

यह एक तरह की मिठाई होती है,जिसे दुनिया कसबसे महंगी मिठाइयों में गिना जाता है। इस मिठाई को बनाने में बेल्जियन चॉकलेट, कैवियर, गोल्ड और 2 कैरेट के हीरे का इस्तेमाल किया जाता है। इस डिश को एक तरह के खास अंडे पर परोसा जाता है।

लिंडथ होवे की कीमत 34,531 डॉलर (प्रति टुकड़ा) है, यानी इस डिश के एक टुकड़े की भारतीय कीमत आपको 26,00,00 रुपये तक पड़ती है। क्या आप कभी भी किसी मिठाई पर इतने पैसे खर्च कर सकते हैं? क्योंकि इतने पैसों में आप कोई भी बड़ा सामान आसानी से खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- 'महाभारत' के समय से खाया जा रहा है 'गोलगप्पा', जानें इसके इतिहास की रोचक कहानी

कैवियार अल्मास-

most expensive food

कैवियार अल्मास को दुनिया के सबसे महंगे खाने में गिना जाता है। इस डिश को दुर्लभ ईरानी बेलुगा मछली के अंडे से बना स्टर्जन होता है। यह डिश दुनिया में हर जगह नहीं मिलती है, यह सिर्फ पर लंदन के पिकाडिली में कैवियार हाउस और प्रुनियर में ही मिलता है। कैवियार अल्मास भोजन की कीमत 36,000 डॉलर है, यानी कि भारतीय कीमत लमसम 27 लाख रुपये तक है। यह किलो के हिसाब से बेचे जाते हैं। इस डिश को 24 कैरेट सोने के डब्बे में सर्व किया जाता है। जो इस डिश को और भी अलग बना देता है।

बेरेको पॉपकॉर्न-

expensive popcorn

पॉपकॉर्न हम सभी को खाना बहुत पसंद होते हैं, 10 रुपये के पॉपकॉर्न में शाम के एक अच्छा स्नैक्स टाइम हो जाता है। पर एक पॉपकॉर्न ऐसा भी है जिसकी कीमत लाखों में है। शिकागो में मिलने वाले बेरेको के पॉपकॉर्न की 6.5 गैलन टिन की कीमत लगभग 2,500 अमेरिकी डॉलर है, जिसकी भारतीय कीमत 1,85,855 रुपये है। इस पॉपकॉर्न पर कैरेमल और 23 कैरेट सोने के साथ कवर किया जाता है। इस पॉपकॉर्न को बनाने के लिए एक अलग तरह के नमक "लेजो" का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप ऐसी लक्सरी डिश खाने का शौक रखते हैं तो आपको एक बार यह पॉपकॉर्न जरूर ट्राई करना चाहिए।

तो ये थी कुछ बहुत ही महंगी डिशेस, जिन्हें एक बार आप ट्राई कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाईक और शेयर करें और ऐसी ही फूड से जुड़ी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Image Credit- google searches

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP