herzindagi
monsoon safest places to visit with family

मानसून में बच्चों के साथ घूमने के लिए सेफ जगहें, बिना किसी टेंशन के परिवार के साथ जा सकती हैं आप

बच्चों के साथ घूमने के लिए सबसे पहले आपको ऊंचाई का ध्यान रखना चाहिए। अगर पहाड़ी जगहें ज्यादा ऊंचाई पर नहीं है, तो आप आराम से घूमकर वापस आ जाएंगी।
Editorial
Updated:- 2025-07-16, 18:06 IST

मानसून में घूमने का मजा भले ही डबल हो जाता हो, लेकिन अगर आपने सही लोकेशन का चयन नहीं किया, तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। मानसून में अक्सर लोग पहाड़ी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। क्योंकि, बारिश के मौसम में पहाड़ों का नजारा खूबसूरत होता है। लेकिन अगर आप बच्चों के साथ सफर करने का प्लान बना रही हैं, तो आपको सेफ और सही लोकेशन का चुनाव करना ज्यादा जरूरी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मानसून की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यह जगहें सेफ भी हैं और परिवार के साथ घूमने के लिए भी अच्छी हैं।

माउंट अबू

अगर आप सेफ पहाड़ी प्लेसिस खोज रही हैं, तो माउंट आबू आपके लिए अच्छा हो सकता है। यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। यह बारिश की मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां की सड़कें आपको उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मुकाबले ज्यादा सेफ लगेंगी। परिवार के साथ आप यहां घूमने का प्लान बना सकती हैं।

monsoon safest places to visit with family1

लोनावला

सेफ पहाड़ी प्लेसिस की लिस्ट में लोनावला भी अच्छा है। यह समुद्र तल से लगभग 622 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की सड़कें भी आपको गाड़ी चलाने के लिए अच्छी लगेंगी। बारिश के मौसम में यहां का नजारा भी खूबसूरत होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आपको पर्यटकों की ज्यादा भीड़ नहीं मिलने वाली। इसलिए अगर छोटा वीकेंड ट्रिप परिवार के साथ प्लान कर रही हैं, तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- अगस्त का महीना खुशियों भरा सफर! परिवार संग करें देश के इन खूबसूरत डेस्टिनेशन्स की सैर

लोनावला

ऊटी

सेफ हिल स्टेशन की लिस्ट में ऊटी का भी नाम आता है। भले ही यह दूर और ऊंचाई पर स्थित है। लेकिन फिर भी यह परिवार के साथ घूमने के लिए सेफ है। लेकिन ध्यान रखें कि यह आपको और जगहों के मुकाबले थोड़ा महंगा ट्रिप पड़ने वाला है। यहां पहुंचने का खर्च और होटल का खर्च मानसून में ज्यादा हो जाता है। इसलिए अगर आप परिवार के साथ घूमने आ रही हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा।

इसे भी पढ़ें- मानसून में इंदौर से इन शानदार रोड ट्रिप का प्लान करें, यादगार बन जाएगा हर पल

ऊटी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।