herzindagi
dhokla dish

साधारण खमण और ढोकला बनाने के बजाए, इन डिफरेंट फ्लेवर को करें ट्राई

खमण और ढोकला खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। यह एक गुजराती व्यंजन है, जो कि नाश्ते के रूप में परोसा जाता है। खमण और ढोकला एक या दो नहीं बल्कि कई तरह से बनाई जाती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-17, 17:21 IST

जब भी हम गुजराती व्यंजनों के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में ढोकला, खमन, फाफड़ा और खांडवी का नाम आता है। ऐसे कई गुजराती स्नैक्स हैं, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी होते हैं। बता दें कि ढोकला और खमन दो प्रसिद्ध और अलग अलग व्यंजन हैं, जिसे लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि खमण और ढोकला एक ही व्यंजन है।

ऐसे में आपको बता दें कि खमण और ढोकला ये दो अलग-अलग व्यंजन है और इसे बनाने का तरीका एवं खाने का स्वाद दोनों ही अलग होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ अलग-अलग फ्लेवर के ढोकला और खमण के बारे में बताएंगे।

नायलॉन खमन

बेसन से बना हुआ यह खमन बहुत सॉफ्ट होता है, इसलिए इस खमण का नाम नायलॉन रखा गया है।

अमीरी खमन

 khaman recipes

चाय के साथ सर्व करने के लिए यह बेस्ट नाश्ता है। इसे बनाने के लिए बचे हुए साधारण खमण के टुकड़ों को लहसुन और राई से तड़का लगाया जाता है। फिर खमन को अनार और सेव से गार्निश कर सर्व किया जाता  है।

मसाला खमन

मसाला खमन एक डीप फ्राई किया हुआ खमन का प्रकार है। इसे साधारण फ्राई करने के बजाए लाल मिर्च, सरसों के बीज और हल्दी के साथ तेल में इसे तला जाता है। तब जाकर यह खमन तैयार होता है।

वाटी दाल खमन

यह एक पारंपरिक खमन है, जो कि कुचली हुई चना की दाल से बनाया जाता है। यह बाकी खमन से सख्त होता है और खाने में स्वादिष्ट लगता है।

इसे भी पढ़ें: न दूध न मावा, कम खर्च में बनाएं बेसन की दानेदार बर्फी

रसिया ढोकला 

इस ढोकला को इमली, मिर्च और अन्य मसालों के साथ पकाया जाता है। खाने में अनोखे स्वाद से भरपूर इस ढोकला के तीखेपन को भी खूब पसंद किया जाता है।

खट्टा ढोकला

easy khaman recipes

चावल, दही, नींबू के रस और चना दाल से तैयार इस ढोकला में अलग ही स्वाद होता है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ पेट भरने के लिए भी यह एक उपयुक्त नाश्ता है, जिसे खाकर आसानी से पेट भरा जा सकता है।

तुअर दाल ढोकला

यह ढोकला तुअर की दाल से बनाया जाता है और इसमें मुख्य रूप से मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाया जाता है।

रवा ढोकला

यह सबसे नरम और खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। सूजी से बने इस ढोकला को हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ परोसा जाता है।

इसे भी पढ़ें: बाजार से चॉकलेट बार खरीदने के बजाए घर पर बच्चों के लिए बनाएं ये डिश

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।