उदयपुर घूमने जाने वाले लोग अक्सर माउंट आबू का ट्रिप प्लान जरूर करते हैं। अगर उन्हें पहाड़ी इलाकों में घूमना है, तो उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन रहता है। मानसून में यह जगह जन्नत जैसी हो जाती है। लेकिन उदयपुर रहने वाले लोग, एक ही जगह बार-बार जाना पसंद नहीं करते। उन्हें घूमने के लिए किसी दूर और अलग हिल स्टेशन पर जाना पसंद होता है। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता कि वह कम बजट में कहां घूम सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उदयपुर से कुछ दूरी पर स्थित फेमस पहाड़ी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यहां आप अपने दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
सरिस्का की घने वन, पहाड़ियाँ, और झीलें इसे एक खूबसूरत प्राकृतिक स्थल बनाते हैं। इसलिए अगर आपको अपने दोस्तों के साथ किसी हरे-भरे वातावरण वाली जगह पर ट्रैवल करना है, तो आप यहां जा सकते हैं। सरिस्का एक प्रमुख राष्ट्रीय पार्क है जहां बाघ, तेंदुआ, चिंकारा, और अन्य वन्य जीवों की प्रजातियां संरक्षित की जाती हैं। यहां आप सफारी का भी आनंद उठा पाएंगे। 1978 में इसे बाघों के संरक्षण के लिए टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। यहां पर प्राचीन किलों और मंदिरों के अवशेष भी पाए जाते हैं। यहां आप जंगल सफारी, नेचर ट्रेल्स, और बर्ड वॉचिंग जैसी गतिविधियां अपने दोस्तों के साथ कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हनीमून के लिए पहाड़ों पर जा रहे हैं, तो इन 3 जगहों पर मिलेगी कम भीड़
यह जगह हरे-भरे वन, और सुंदर पहाड़ियों के लिए जानी जाती है। कसौली में एक फेमस सनसेट पॉइंट है जहां से आप सूरज की सुंदरता को देख सकते हैं। इसके अलावा आप कसौली का मॉल रोड एक लोकप्रिय स्थान है जहाँ आप खरीदारी कर सकते हैं, स्थानीय भोजन का आनंद ले सकते हैं।
अगर आप यहां जा रहे हैं, तो कसौली चर्च देखकर जरूर आएं। यह ऐतिहासिक चर्च ब्रिटिश काल की वास्तुकला का एक अच्छा उदाहरण है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियों और हिल स्टेशनों के बीच स्थित गन हिल एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां से आपको सुंदर कसौली का नजारा देखने को मिलेगा। यह भारत में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- बना रहे हैं मुंबई-पुणे का ट्रिप, तो इन जगहों पर जाना न भूलें
लोनावला की खुशनुमा जलवायु और ठंडी हवाएं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह एक प्रमुख वॉटरफॉल है जो मानसून के दौरान अद्भुत नजर आता है। इसकी खूबसूरती आप एक बार देखने का बाद आप जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। भीमाशंकर वॉटरफॉल के नाम से फेमस इस जगह को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसके अलावा लोनावला झील भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यह बेस्ट हिल स्टेशन में से एक जगह है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।