herzindagi
famous shiva temple for visit on sawan somvar

सावन के सोमवार पर जलाभिषेक के लिए ढूंढ रहे हैं ऐतिहासिक शिव मंदिर, तो कोलकाता के इन शिव मंदिरों में जाएं दर्शन करने

अगर आप भगवान के दर्शन के साथ-साथ परिवार के साथ एक छोटा ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो तारकेश्वर महादेव मंदिर भी जा सकते हैं। यह कोलकाता से लगभग 58 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है   
Editorial
Updated:- 2024-07-31, 10:53 IST

सावन महीने में आने वाला सोमवार शिव भक्तों के लिए सबसे खास होता है। क्योंकि सोमवार को जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग हर सोमवार भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए शहर में ही अलग-अलग ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन करने जाते हैं। अगर आप भी कोलकाता में भोले बाबा के दर्शन के लिए कोई पौराणिक शिव मंदिर के बारे में जानने चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पूरे परिवरा के साथ जा सकते हैं। 

बाबूघाट शिव मंदिर

shivaaa

बाबूघाट शिव मंदिर कोलकाता के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर शहर के बीचोबीच स्थित है, इसलिए यहां पहुंचना आसान है। आप यहां बस और ऑटो या कैब से आसानी से पहुंच सकते हैं। यह मंदिर हुगली नदी के किनारे स्थित है, इसे अपनी आध्यात्मिक महत्व और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में शिवलिंग की पूजा होती है।  सावन के महीने में, खासकर सोमवार के दिन, भक्तजन यहाँ शिवलिंग पर जल, दूध, और बेलपत्र चढ़ाने आते हैं। मंदिर के प्रांगण में बैठकर आप हुगली नदी की ठंडी हवा और मंदिर की घंटियों की मधुर ध्वनि सुन सकते हैं। यहां आपको एक अलग सुकून का अहसास होगा। 

  • सुबह का समय: 5:00 बजे से 12:00 बजे तक
  • शाम का समय: 4:00 बजे से 9:00 बजे तक

इसे भी पढ़ें- भारत के ये शिव मंदिर माने जाते हैं कपल्स के लिए खास, शादी के बाद जरूर जाएं दर्शन करने

 

 

बेलूर मठ

shivaaaaa

इस मंदिर को भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह मठ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र माना जाता है, क्योंकि हर त्योहार को यहां एक अलग उत्साह के साथ लोग मनाते हैं। सावन में यहां लोगों की बहुत भीड़ होती है। क्योंकि यह मंदिर धार्मिक के साथ -साथ अपनी खूबसूरत लोकेशन के लिए भी जाना जाता है। मंदिर में स्थित शिवलिंग के सामने भक्तजन शांति और भक्ति के साथ अपनी आराधना करते हैं। बेलूर मठ में आपको हिंदू, मुस्लिम, और ईसाई वास्तुकला का मिश्रण देखने को मिलेगा। बेलूर मठ में हर दिन आरती होती है। महाशिवरात्रि और सावन सोमवार पर यहां विशेष पूजा और अभिषेक का आयोजन होता है।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ का फेमस शिव मंदिर, यहां पानी के बीच में बैठे हैं महादेव

कैसे पहुंचे- बेलूर मठ तक रेल मार्ग से पहुंचना आसान है। क्योंकि निकटतम रेलवे स्टेशन बेलूर मठ रेलवे स्टेशन है, जो बेलूर मठ परिसर के पास स्थित है। कोलकाता हावड़ा रेलवे स्टेशन से बेलूर मठ के लिए नियमित लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध होती हैं। इसलिए यहां पहुंचने में आपको परेशानी नहीं होगी। हावड़ा से बेलूर मठ पहुंचने में लगभग 15-20 मिनट लगते हैं।

  • शिव मंदिर, बेलूर मठ, कोलकाता से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • समय- सुबह: 6:00 बजे से 11:30 बजे तक
  •  यह भगवान शिव के सबसे फेमस मंदिर में से एक है।
  • शाम: 4:00 बजे से 7:00 बजे तक खुला रहता है। 
  • दोपहर में मंदिर बंद रहता है। 

इन दो मंदिरों के अलावा आप बिड़ला मंदिर परिसर में स्थित शिव शक्ति मंदिर के भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।