खाना बनाना किसी के लिए सिर्फ एक काम नहीं बल्कि एक कला भी होता है। जब भोजन सही अनुमान और सही मात्रा में तैयार किया जाता है तो यह बेहद ज़रूरी हो जाता है कि आप भोजन जो सामग्री डाल रही हैं वो सही है या नहीं। मसलन, अगर आप दाल में तड़का लगाने वाली है, तो क्या आप तड़का में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का सही इस्तेमाल कर रही हैं या किसी अन्य चीज का इस्तेमाल कर रही हैं। अगर आप किसी अन्य चीज से दाल में तड़का लगा देती हैं तो दाल का स्वाद एकदम से बेकार हो जाता है। इसलिए ज़रूरी हो जाता है किसी भी सब्जी और दाल में लगाने वाला तड़का के बारे में सही जानकारी होना। आज आपको इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि हर सब्जी, दाल और कढ़ी में लगता है एक अलग ताड़का। चलिए जानते हैं।
कई महिलाएं ऐसी होती है जो कद्दू की सब्जी में तड़का लगाती हैं। सही जानकारी नहीं होने पर कद्दू में हींग, सौंफ आदि मिलाकर तड़का लगाने लगती है बल्कि, ऐसा नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि कद्दू की सब्जी में तड़का लगाने के लिए सबसे बेस्ट सामग्री है मेथी दाना। अगर आप मेथी दाना के साथ साबुत लाल मिर्च और लहसुन का तड़का लगाती हैं तो सब्जी का स्वाद यक़ीनन बेहतरीन हो जाता है। अगली बार इसका ज़रूर ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ें:कुकिंग के बाद किचन क्लीनिंग में नहीं होगी मेहनत बर्बाद, अगर अपनाएंगी यह टिप्स
भारतीय घरों में छोले को भोजन में शामिल करना खूब पसंद किया जाता है। सप्ताह में एक से दो बार छोले-चावल भारतीय घरों में बनाना ही है। ऐसे में छोले का स्वाद बढ़ाने के लिए किसी भी सामग्री से तड़का लगाना छोले के स्वाद को बेकार कर देता है। अगर आप चाहती हैं कि छोले में एक बेहतरीन तड़का लगाना है तो इसके लिए आप जीरा, साबुत मिर्च और खड़ा गरम मसाला का ही उपयोग करें। ये मसाले छोले का स्वाद दोगुना कर देते हैं।
उपमा और पोहा खाना भला कौन पसंद नहीं करता है। लेकिन, जब इसमें गलत तड़का लग जाता है तो इसका स्वाद और मेहनत दोनों ही बेकार हो जाता है। इसलिए सही जानकारी के साथ सही तड़का लगाना बहुत ज़रूरी होता हैं। कहा जाता है कि उपमा और पोहा को स्वादिष्ट बनाने के लिए हमेशा ही राई, साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप इसमें गलती से भी जीरा का इस्तेमाल कर देती हैं तो स्वाद सही नहीं होता है। इसलिए आप उपमा और पोहा में राई, साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता का ही तड़का लगाएं।
इसे भी पढ़ें:Manchurian Special: एक नहीं बल्कि कई वैरायटी में बना सकती हैं टेस्टी मंचूरियन, जानें रेसिपीज
गर्मियों के मौसम में चटनी खाना हर कोई पसंद करता है। खासकर नारियल की चटनी तो महिलाएं बहुत प्यार से बनाती है। लेकिन, जब इस चटनी से गलत तड़का लग जाता है तो इसका स्वाद बिलकुल भी बेकार हो जाता है। इसलिए सही सामग्री का इस्तेमाल कर तड़का लगाना बहुत ज़रूरी हो जाता है। नारियल की चटनी से आप तड़का लगाने के लिए राई, साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता का ही इस्तेमाल करें। कई बार लाल मिर्च की जगह हरी मिर्च का इस्तेमाल कर देते हैं, जिससे चटनी का स्वाद बेकार हो जाता है। इसलिए आप इसका ध्यान ज़रूर रखें।
इसके अलावा कढ़ी में आप मेथी, लाल साबुत मिर्च के साथ हींग का ही इस्तेमाल करें। कई महिलाएं मेथी की जगह राई का इस्तेमाल करने लगती है, जिसके चलते स्वाद सही नहीं होता। दाल में आप जीरा, लाल मिर्च और लहसुन का इस्तेमाल करें। यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.ytimg.com,akm-img-a-in.tosshub.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।