herzindagi
know kali river origin and history

क्या आप जानते हैं काली नदी के उद्गम स्थल और इतिहास की कहानी

अगर आप भी भारत के प्राचीन नदियों में शामिल काली नदी का उद्गम स्थल और इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को ज़रूर पढ़ें।  
Editorial
Updated:- 2023-03-01, 16:31 IST

भारत का प्राचीन इतिहास जब भी पढ़ा जाता है तो फिर कुछ चीजों का हर बार जिक्र होता है। जैसे-भारत में मौजूद प्राचीन फोर्ट, इमारत या पैलेस का जिक्र होता है ठीक उसी तरह से भारतीय नदियों का भी जिक्र ज़रूर होता है।

प्राचीन समय के लेकर आज भी भारतीय नदियां देश के लिए जीवनदायक के रूप में काम करती हैं। इसलिए आज भी कई बड़े शहर प्राचीन समय की तरह आज भी नदियों के किनारे ही बसते हैं।

गंगा, यमुना, कावेरी या गोदावरी नदी की तरह काली नदी भी भारत की एक प्रमुख नदी है। ऐसे में अगर आप काली नदी का उद्गम स्थल और इतिहास की कहानी जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल ज़रूर पढ़ें।

काली नदी का उद्गम स्थल

kali river origin in hindi

वैसे तो उत्तराखंड से कई नदियां निकलती हैं, लेकिन काली नदी बेहद ही खास मानी जाती है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्यों में मुख्य रूप से बहने वाली काली नदी हिमालय से निकलती है।

जी हां, समुद्र तल से लगभग 500 मीटर से भी अधिक की ऊंचाई पर मौजूद लिम्पियाधुरा नामक स्थान से निकलती है। कहा जाता है कि लिपु-लीख दर्रे के निकट भारत और तिब्बत की सीमा पर स्थित काली माता के एक मंदिर से इसे अपना नाम मिला है। इस नदी की लम्बाई लगभग 350 km है।

इसे भी पढ़ें:बाणगंगा नदी के उद्गम स्थान और इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में जानें

काली नदी का दूसरा नाम क्या है?

kali river uttarakhand

इस नदी का नाम काली क्यों पड़ा इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। जी हां, भारत और तिब्बत की सीमा पर स्थित काली माता मंदिर है और यह नदी इसी स्थान से बंट जाती है इसलिए इसे लोग काली नदी के नाम से जानते हैं।

कहा जाता है कि इस नदी का नाम सिर्फ काली नहीं, बल्कि महाकाली नदी, कालीगंगा या शारदा भी है। उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में पहुंचने पर शारदा नदी के नाम से भी जानी जाती है।(ये हैं भारत की श्रापित नदियां)

उत्तराखंड के लिए है बेहद खास

kali river uttarakhand length

आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य की चार प्रमुख नदियों में से एक है और कहा जाता है कि इसी कारण इसे उत्तराखंड के राज्य-चिह्न पर भी दर्शाया गया है। आपको बता दें कि काली नदी सरयू नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। इसके अलावा कुटी, धौलीगंगा, गोरी, चमेलिया, रामगुण, लढ़िया अन्य प्रमुख सहायक नदियां हैं।

इसे भी पढ़ें:बेहद खास है जवाई नदी, उद्गम स्थान और इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में जानें


काली नदी दो देश को करती है विभाजित

जी हां, काली नदी दो देश यानी भारत और नेपाल को अलग करती है। दरअसल, काली नदी का मूल स्रोत भारत और तिब्बत की सीमा पर लिपुलेख दर्रे के निकट कालापानी को माना जाता है और आगे चलकर तिब्बत और नेपाल से देश को अलग करती है। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले इसी नदी को लेकर भारत-नेपाल के बीच विवाद खड़ा हुआ था।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।