Isla De Las Munecas Haunted Story: दुनिया का हर कोना किसी न किसी अचंभित कर देने वाले रहस्यों से भरा हुआ है। विश्व में स्थित कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में जब कोई सुनता है या पढ़ता है, तो व्यक्ति कुछ समय के लिए दंग हो जाता है।
विश्व में एक ऐसा देश है, जहां की कुछ जगहों पर आपको हर तरह डेड डॉल्स ही डॉल्स दिखाई देंगी। इन डेड डॉल्स को देखने के बाद हर कोई सहम जाता है कि आखिर इसके पीछे की क्या कहानी है।
इस आर्टिकल में हम आपको डेड डॉल्स लटकने के पीछे की रहस्यमयी कहानियों बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानने के बाद आप भी कुछ समय के लिए स्तंभ रह जाएंगे।
डेड डॉल्स की कहानी जानने से पहले यह जान लेते हैं कि यह विश्व के किस देश में है। आपको बता दें कि यह स्थान मैक्सिको में है। मैक्सिको की जिस जगह डेड डॉल्स लटकी हुई हैं उस जगह को isla de las munecas के नाम से जाना जाता है जो Xochimilco शहर में है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि isla de las munecas मैक्सिको एक आइलैंड है, जो आजकल पिछले कई वर्षों से डेड डॉल्स की डरावनी कहानियों के लिए फेमस है। इसे कई लोग 'आइलैंड ऑफ डॉल्स' के नाम से भी जानते हैं।
इसे भी पढ़ें: इस जंगल में पेड़ों का 90 डिग्री मुड़ना किसी रहस्यमयी कहानी से कम नहीं
मैक्सिको सिटी से करीब 17 किमी की दूरी पर isla de las munecas आइलैंड का इतिहास काफी दिलचस्प है। कई लोग इस आइलैंड को 1990 के बाद से डॉल्स आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है।
कहा जाता है कि 1990 में पहली बार इस आइलैंड पर करीब हजार से अधिक संख्या में डॉल्स को पेड़ पर लटकी हुई देखी गई थीं। यहां लाखों की संख्या में टूटी-फूटी डॉल्स भी लटकी हुई दिखाई देती हैं। इसके बाद इस आइलैंड को विश्व के सबसे डरावनी स्थलों में से एक माना जाने लगा। (स्टोनहेंज की रहस्यमयी कहानी)
Isla de las munecas आइलैंड के पीछे की रहस्यमयी कहानी बहुत ही डरावनी है। कहा जाता है कि एक मैक्सिको निवासी जिसका नाम Don Julián Santana था, वो अचानक एक दिन जंगल में पहुंच रहने के लिए पहुंच गया।
जब Don Julián Santana जंगल में पहुंचा तो उसने एक मृत बच्ची को देखा। कुछ देर बार फिर उसी जगह पहुंचा तो एक डॉल लटकी हुई देखी। यह कहानी कई वर्षों से चलती रही और एक दिन हजार से भी अधिक डॉल्स पेड़ पर लटकी हुई दिखाई देती हैं। (यहां दफन हैं हजारों डायनासोर की रहस्यमयी कहानियां)
Isla de las munecas के किनारे कई वर्षों तक टूटी-फूटी और पेड़, घर आदि कई जगहों पर डॉल्स लटकी हुई दिखाई दी। इस घटना के बाद इस जगह की डरावनी कहानी पूरे विश्व में फेमस हो गई।
कहा जाता है कि इस आइलैंड की डरावनी कहानी इस कदर प्रचलित है कि दिन के उजाले में भी लोग घूमने के लिए नहीं पहुंचते हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि Isla de las munecas से हर समय अजीब-अजीब आवाजें आती रहती हैं। यहां से काफी बच्चों के हंसने, रोने और चिल्लाने की आवाजें आती रहती हैं। कहा जाता है कि पेड़ पर लटकी हुई डॉल्स अपनी डरावनी आंखों से सब कुछ देख रही हैं।
इसे भी पढ़ें: आखिर खैट पर्वत को परियों का देश क्यों कहा जाता है? जानिए इसके पीछे की कहानी
कई लोगों का मानना है कि Don Julián Santana इस खतरनाक आइलैंड पर करीब 50 वर्षों तक रहा है। लोगों का मानना है कि साल 2001 में उसकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई और उसका शव पानी में तैरता हुआ मिला। हालांकि, अब धीरे-धीरे कुछ मात्रा में यहां सैलानी घूमने पहुंच रहे हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।